फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani Actress Zoya Nasir Calls off her Engagement with Christian Betzmann over Israel Palestine Conflict

देशभक्ति: मंगेतर ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक तो अभिनेत्री ने तोड़ दी सगाई, बोलीं- पहले मेरा मुल्क और धर्म है

Thu, 27 May 2021 11:14 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 27 May 2021 11:14 AM IST
सार

पाकिस्तानी एक्ट्रेस जोया नासिर ने अपने मंगेतर क्रिश्चियन बेट्जमैन से सगाई तोड़ दी है। जोया का आरोप है कि क्रिश्चियन ने इस्राइल और फिलिस्तीन विवाद में पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए उसे थर्ड वर्ल्ड कंट्री करार दिया था।

विज्ञापन
Pakistani Actress Zoya Nasir Calls off her Engagement with Christian Betzmann over Israel Palestine Conflict
जोया नासिर, क्रिश्चियन बेट्जमैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी टीवी अभिनेत्री जोया नासिर ने अपने मंगेतर क्रिश्चियन बेट्जमैन से एक विवाद के चलते रिश्ता तोड़ लिया है। जोया का कहना है कि क्रिश्चियन बेट्जमैन ने ट्वीट कर इस्राइल और फिलिस्तीन विवाद में पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए उसे थर्ड वर्ल्ड कंट्री करारा दिया था। बस यहीं बात जोया को नागवार गुजरी और उन्हेंने क्रिश्चियन से सारे संबंध तोड़ने का एलान कर दिया।

विज्ञापन

क्या लिखा क्रिश्चियन ने ...

दरअसल, क्रिश्चियन एक जर्मन व्लॉगर हैं। इन दिनों उनकी एक पोस्ट पर काफी वायरल हो रही है। उन्होंने उस पोस्ट में लिखा कि इस वक्त दुआ करने से कुछ नहीं होगा। क्रिश्चियन ने फिलिस्तीन के समर्थन में आवाज उठाने वाले पाकिस्तानियों पर भी सवाल उठाए हैं। क्रिश्चियन ने कहा कि, 'दूसरों के लिए बुरा महसूस करना बंद करो जब आप लोग अपने ही देश को बर्बाद करने में लगे हो। जब अपने समाज और लोगों की ही मदद नहीं कर पा रहे हो तो दूसरों का स्टैंड क्यों ले रहे हो।'

विज्ञापन

Pakistani Actress Zoya Nasir Calls off her Engagement with Christian Betzmann over Israel Palestine Conflict
जोया नासिर, क्रिश्चियन बेट्जमैन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद जोया ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, 'वो और क्रिश्चियन अब साथ नहीं हैं। उन्होंने सगाई तोड़ दी है। क्रिश्चियन का मेरे कल्चर, मेरे देश और मेरे लोगों के प्रति जो अचानक से बदलाव हुआ है और उन्होंने मेरे धर्म की ओर जो असंवेदनशीलता दिखाई है उस चीज ने मुझे ये मुश्किल फैसला लेने पर मजबूर किया है।’

जोया आगे लिखती हैं, 'कुछ धार्मिक और सामाजिक सीमाएं होती हैं जिन्हें पार नहीं किया जा सकता है। इसलिए मैंने अलग होने का फैसला किया। विनम्रता, सहिष्णुता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान ऐसे गुण हैं जिनका हमें हमेशा पालन करना चाहिए।’ इसके आगे जोया लिखती हैं, 'मैं अपने अल्लाह से दुआ करूंगी कि वो मुझे दुनिया में चल रही भावनात्मक तबाही से निपटने की शक्ति दे।’  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zoya Nasir (@zoyanasir)

 

Pakistani Actress Zoya Nasir Calls off her Engagement with Christian Betzmann over Israel Palestine Conflict
जोया नासिर, क्रिश्चियन बेट्जमैन - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले पर क्रिश्चियन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि उनकी बातों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर जोया की बातों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह एक बेहतर पाकिस्तान देखना चाहते हैं इसलिए पाकिस्तान की इस तरह से आलोचना की है। इसके साथ-साथ क्रिस ने एक और पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने जोया के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है और उनके बेहतर जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Christian Betzmann (@christianbetzmann)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed