{"_id":"5ee734b18ebc3e42bb6841c1","slug":"padmaja-radhakrishnan-passed-away-due-to-a-cardiac-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्गीय संगीतकार एमजी राधाकृष्णन की पत्नी पद्मजा राधाकृष्णन का कार्डियक अरेस्ट से निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्वर्गीय संगीतकार एमजी राधाकृष्णन की पत्नी पद्मजा राधाकृष्णन का कार्डियक अरेस्ट से निधन
Mon, 15 Jun 2020 02:13 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 15 Jun 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
पद्मजा राधाकृष्णन का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकप्रिय संगीतकार स्वर्गीय एमजी राधाकृष्णन की पत्नी पद्मजा राधाकृष्णन का निधन हो गया है। वह 68 वर्ष की थीं। खबरों की मानें तो तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
उनके निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सांस लेने में तकलीफ के बाद पद्मजा को तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पद्मजा राधाकृष्णन के बेटे एमआर राजकृष्णन चेन्नई में और बेटी कार्तिका दुबई में रहती हैं। पद्मजा राधाकृष्णन अपने अविश्वसनीय काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2013 में रिलीज हुई मलयालम हिट फिल्म मिस्टर बीन के लिए गीत लिखे थे।
विज्ञापन
पद्मजा को कला में काफी रुचि थी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर कई प्रदर्शनियों का आयोजन किया था।
साल के अभी छह महीने भी नहीं बीते हैं कि एक के बाद एक कई बुरी खबरें सुनाई दे रही हैं। अभी कल ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। वह 34 साल के थे। इस साल में अब तक इरफान खान, ऋषि कपूर, संगीतकार वाजिद खान, मनमीत ग्रेवाल और चिरंजीवी सर्जा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन