{"_id":"599a91394f1c1b304a8b45b0","slug":"omung-kumar-wants-to-sign-sanjay-dutt-in-upcoming-biopic-film-after-bhoomi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भूमि' के डायरेक्टर को भा गए संजय दत्त, इस फिल्म में भी करना चाहते हैं साथ काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भूमि' के डायरेक्टर को भा गए संजय दत्त, इस फिल्म में भी करना चाहते हैं साथ काम
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
संजय दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'भूमि' जल्द ही रिलीज होने वाली है। संजय दत्त को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 'भूमि' के बाद संजय दत्त की झोली में एक और फिल्म आ गई है।
विज्ञापन
फिल्म 'भूमि' के डायरेक्टर ओमंग कुमार अपनी अगली फिल्म में भी संजय दत्त को ही लेना चाहते हैं। इसके अलावा खबरें हैं कि संजय 'मुन्नाभाई' सीरीज के तीसरे भाग में भी दिखेंगे। खैर, अभी तो संजय की 'भूमि' का इंतजार है।
विज्ञापन
पढ़ें- सलमान से झगड़े की बात पर संजय दत्त ने पहली बार खोला मुंह, बोल दी ये बड़ी बात!
विज्ञापन
इस फिल्म में संजय का किरदार काफी जबरदस्त है। बताया जा रहा है कि ओमंग कुमार जामनगर के महाराजा पर एक बॉयोपिक बनाने जा रहे हैं और ओमंग को लगता है कि एक महाराजा के रोल में संजय बहुत फिट बैठेंगे।
बता दें कि जामनजर के महाराजा ने विश्व युद्ध के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी। वहीं बात करें संजय दत्त की फिल्म 'भूमि' की तो इस फिल्म में उन्होंने एक बेटी के पिता का रोल निभाया है। उनकी बेटी के किरदार में अदिति राव हैदरी नजर आने वाली हैं।
पढ़ें- सनी लियोन ने 'भूमि' के लिए शूट किया आइटम नंबर, शेयर की तस्वीरें
फिल्म का ट्रेलर तो सभी देख चुके हैं। जबरदस्त डायलॉग, बैकग्राउंड म्यूजिक और कलाकारों के अभिनय के साथ-साथ एक्शन सीन को देखकर कहा जा सकता है संजय के कमबैक के लिए इससे बेहतरीन फिल्म कोई हो ही नहीं सकती थी।