फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt speaks first time on His Fight With Salman Khan After Returning From Jail

सलमान से झगड़े की बात पर संजय दत्त ने पहली बार खोला मुंह, बोल दी ये बड़ी बात!

Thu, 17 Aug 2017 09:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 17 Aug 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt speaks first time on His Fight With Salman Khan After Returning From Jail
संजय दत्त
संजय दत्त जेल से आने के बाद अपनी पहली फिल्म ‘भूमि’ को सफल बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वो लगातार भूमि के लिए प्रोमोशन्स में बिजी हैं। ‘भूमि’ का ट्रेलर पहले से ही यू-ट्यूब पर तहलका मचा चुका है। भूमि के प्रोमोशन के दौरान संजय दत्त ने पहली बार सलमान खान से झगड़े की खबरों के बारे में मुंह खोला है।
विज्ञापन


कभी सलमान खान और संजय दत्त दोनों इंडस्ट्री के सबसे अच्छे दोस्त माने जाते थे। दोनों ने ही साथ में काफी अच्छी फिल्में भी की। यही नहीं, सलमान खान ने संजय दत्त के जेल में रहने के दौरान कहा था कि संजय दत्त के बाहर आने के बाद दोनों जमकर पार्टी करेंगे। पर वो दिन अबतक नहीं आया। खबरें यहां तक आईं कि दोनों के बीच किसी पार्टी में जमकर बहस हुई और संजय दत्त ने सलमान खान को एरोगेंट तक कह दिया। इसके बाद से दोनों में कोई बातचीत नहीं हुई।
विज्ञापन


नदियों को बचाने की मुहिम से जुड़े सलमान खान, सभी से कर रहे हैं ये अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि के प्रोमोशन के दौरान संजू बाबा से जब सलमान के झगड़े के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सलमान तो मेरे छोटे भाई की तरह है। अब हम दोनों हर दिन तो मिल नहीं सकते न।
 
अबतक दोनों ही स्टार एक-दूसरे को अवॉइड करने में लगे थे। पर संजय दत्त ने इशारे ही इशारे में काफी कुछ कह दिया, जिसे बोलने में दोनों ही सुपरस्टार अबतक कतरा रहे थे। बहरहाल, अभी संजय दत्त ‘भूमि’ में व्यस्त हैं, तो सलमान खान अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा हैं’ की शूटिंग में दुबई में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed