जब सलमान-एश्वर्या को देखते रह गए शाहरुख और ऋतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म बॉम्बे वेलवेट के कारण पूराना बॉम्बे का दौर एक बार फिर चर्चा में है। ऐसे ही एक और वेलवेट स्टोरी सामने आई है। जब सलमान और शाहरुख दोस्त थे और एश्वर्या सलमान की प्रेमिका। वहीं ऋतिक रोशन उस समय असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ करते थे।
उस वक्त की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें सलमान-एश्वर्या की जोड़ी को शाहरुख और ऋतिक बिना पलक झपकाए निहार रहे हैं। इस फोटो में सभी स्टार्स एक अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं।
शाहरुख-सलमान के सामने ऋतिक न्यूकमर की तरह
बॉलीवुड के इन चारों स्टार्स की यह तस्वीर कब की है यह नहीं पता चल पाया है। लेकिन फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि सलमान खान बॉस की तरह ऐश्वर्या के साथ खड़े हैं। वैसे ऐश्वर्या के एक्सप्रेशन भी देखने लायक हैं।
वहीं शाहरुख और सलमान बातचीत करते लग रहे हैं। वहीं बेचारे ऋतिक किसी न्यूकमर की तरह बस इन तीनों की मस्ती देख रहे हैं। कुछ भी हो पर यह तस्वीर, इन स्टार्स से जुड़े आज के हालातों से बिल्कुल ही अलग है।