फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nushrratt Bharuccha got injured during chhorii 2 shooting action sequence Actress shared the video

Nushrratt Bharuccha: छोरी 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत, टांके लगवाते हुए वीडियो किया शेयर

Tue, 10 Jan 2023 05:34 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 10 Jan 2023 05:34 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा अपनी अपकमिंग फिल्म छोरी 2 की शूटिंग के दौरान एक दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। नुसरत के चेहरे और हाथों पर चोट लगी है।

विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha got injured during chhorii 2 shooting action sequence Actress shared the video
नुसरत भरूचा - फोटो : instagram

विस्तार

अभी हालही में बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के सेट पर चोटिल होने की खबर के बाद अब एक और बॉलीवुड स्टार के सेट पर हादसे का शिकार होने की खबर सामने आई है। जी हां, अभिनेत्री नुसरत भरूचा को अपनी हिट हॉरर फिल्म 'छोरी के सीक्वल की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीक्वेंस करते हुए चोट लग गई है। हालांकि, ऐसा पहली नहीं जब अभिनेत्री को शूट के दौरान चोट लगी हो वह पिछले कुछ सालों में शूटिंग के वक्त कई बार इंजर्ड हुई हैं।

विज्ञापन

अभिनेत्री नुसरत की चोट के बारे में  उनकी को- एक्ट्रेस इशिता राज ने सोशल मीडिया पर विडियो शेयर करके जानकारी दी है। इस वीडियो में यह साफ़ देखा जा सकता है की, नुसरत एक क्लिनिक में लेटी हुई है और अपनी हाथों और चेहरे पर आई चोटों पर टांके लगवा रही हैं। इस बीच उनके चेहरे पर चोट का दर्द साफ देखा जा सकता है। हालांकि वह अपनी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड भी लग रही हैं। नुसरत ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'ये थोड़ा ज्यादा ड्रामा इंस्टाग्राम पर फॉर्मेलिटी के लिए है।'


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha got injured during chhorii 2 shooting action sequence Actress shared the video
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तो वहीं फिल्म के डायरेक्टर विशाल फुरिया ने भी एक्ट्रेस का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने वीडियो पर लिखा 'इस बड़े एडवेंचर का एक साहसी घाव। इसलिए हम सब आपको इतना प्यार करते हैं'।

विज्ञापन

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की फिल्म छोरी को साल 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद इसके सीक्वल की घोषणा दिसंबर 2021 में ही हो गई थी। इस फिल्म हॉरर थ्रिलर फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। नुसरत छोरी 2 के अलावा सेल्फी और अकेली नाम की मूवी में नजर आएंगी। तो वहीं साल 2022 में नुसरत ने अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु में काम किया था।

यह भी पढ़ें: 'मिस्टर इंडिया' फेम पीटर का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ भी कर चुके हैं काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed