फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Not Salman, Harshali Malhotra is real star of ‘Bajrangi Bhaijaan': Kareena

करीना बोली, सलमान नहीं हैं 'बजरंगी भाईजान' के असली हीरो

Sat, 20 Jun 2015 02:29 PM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
Not Salman, Harshali Malhotra is real star of ‘Bajrangi Bhaijaan': Kareena

सलमान खान और करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' इस समय काफी चर्चा में हैं। फिल्म में सलमान खान एक ऐसे युवक का किरदार निभा रहे हैं। जो एक पाकिस्तान से गलती से भारत आई बच्ची को वापस पाकिस्तान पहुंचाने जाते हैं।

विज्ञापन


सलमान खान की फिल्म में माना जाता है कि सलमान के होने के बाद साथी कलाकारों के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचता है। लेकिन 'बजरंगी भाईजान' में सलमान के साथ काम कर रही करीना का कहना है कि सलमान फिल्म के असली हीरो नहीं हैं।
विज्ञापन


फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी खास भूमिका में हैं। नवाजुद्दीन फिल्म में पाकिस्तान के पत्रकार के रोल में दिखेंगे।

सलमान खान नहीं हर्षिली मल्होत्रा हैं 'बजरंगी भाईजान' की स्टार: करीना

Not Salman, Harshali Malhotra is real star of ‘Bajrangi Bhaijaan': Kareena

करीना के अनुसार, फिल्म में पाकिस्तान से गलती से भारत आने वाली बच्ची का किरदार निभाने वाली हर्षिली मल्होत्रा फिल्म की असली हीरो हैं। करीना का कहना है कि हर्षिली ने शानदार काम किया है।

करीना का कहना है कि इस किरदार के लिए अभिनेत्री को ढूंढ़ना एक चुनौतीपूर्ण काम था। फिल्म के डायरेक्टर ने हर्षिली को चुनकर शानदार काम किया है। करीना का कहना है कि वो एक शानदार कलाकार है।

करीना के अनुसार इतने छोटे बच्चे के साथ काम करना एक काफी चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन हर्षिली ने काम को आसान बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed