फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nimrat Kaur starrer School of lies trailer released series will streaming on 2 nd of june

School of lies trailer: एक सच हजारों झूठ..बस इतने दिनों बाद खुलेगा शक्ति के गायब होने का राज!

Wed, 24 May 2023 07:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 24 May 2023 07:41 PM IST
सार

हॉटस्टार पर नई वेब सीरीज का आगाज होने जा रहा है जिसका नाम स्कूल ऑफ लाइज। इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो जबरदस्त मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर है।

विज्ञापन
Nimrat Kaur starrer School of lies trailer released series will streaming on  2 nd of june
स्कूल ऑफ लाइज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्टेंट के मामले में ओटीटी से बेहतर और क्या होगा। जहां कॉमेडी से लेकर हॉरर तक हर तरह का मसाला मौजूद है। अब इसी मसाले में एक जायका जुड़ने जा रहा है वेब सीरीज 'स्कूल ऑफ लाइज' का। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है और जल्द ही ये हॉटस्टार पर स्ट्रीम भी हो जाएगी। लेकिन फिलहाल ट्रेलर अपने पीछे हजारों सवाल छोड़ गया है। जबरदस्त सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर ये ट्रेलर खूब डरा भी रहा है।

विज्ञापन

ट्रेलर की शुरुआत होती है एक हॉस्टल से जिसमें शक्ति सालगांवकर नाम के लड़के का चार दिनों से कोई अता-पता नहीं है। जिसके बाद निम्रत कौर की एंट्री होती है जो बच्चों से बात करके सच का पता लगाने की कोशिश करती हैं। तब कुछ सच सामने आते हैं लेकिन वो वाकई सच है या फिर सिर्फ और सिर्फ भम्र जिससे किसी बड़ी बात को छिपाने की कोशिश हो रही है। मामला पुलिस तक पहुंचता है और चांज शुरू हो जाती है। अनहोनी की आशंका में बात आगे बढ़ती है लेकिन ट्रेलर में सस्पेंस पर पर्दा ही रखा गया है यानि शक्ति के गायब होने का सच जानने के लिए सीरीज देखनी ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nimrat Kaur starrer School of lies trailer released series will streaming on  2 nd of june
स्कूल ऑफ लाइज - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर स्ट्रीम हो चुका है जिसे लेकर पॉजीटिव रिस्पॉन्स देखने को मिला। वहीं हॉटस्टार के मजेदार कन्टेंट को लेकर इसकी तारीफ भी हो रही है। वहीं बात करें स्कूल ऑफ लाइज की तो 2 जून को सभी एपिसोड हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो जाएंगे। सीरीज में निम्रत कौर का अभिनय शानदार लग रहा है। पूरे ट्रेलर में वो छाई हुई हैं हालांकि सोनाली कुलकर्णी की झलक ही ट्रेलर में दिखी है। उनका कोई डायलॉग इसके ट्रेलर में सुनाई नहीं दिया है। वहीं उनके किरदार के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नही है।

विज्ञापन

सीरीज की बाकी स्टार कास्ट की बात करें तो वरिन रूपानी, दिव्यांश द्विवेदी, आर्यन सिंह अहलावत, हेमंत खेर, पार्थिव शेट्टी, अदरीजा सिन्हा और आलेख कपूर सहयोगी भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर के साथ स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म बनाना चाहते थे अली, निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed