Nia Sharma Viral Video: रेड ड्रेस में बीच सड़क ठुमके लगाती दिखीं निया शर्मा, लोग बोले- दूसरी उर्फी
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन आज एक्ट्रेस का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह रेड कलर की ड्रेस में बीच रोज पर डांस करती नजर आ रही हैं।
विस्तार
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा न सिर्फ अपने काम के लिए बल्कि अपने बोल्ड लुक्स के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी सिजलिंग तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फिलहाल इस समय एक्ट्रेस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 10वें सीजन के लिए चर्चा में हैं। इस शो में वह स्टेज पर अपने डांस मूव्स से जलवा बिखेरती नजर आएंगी। फिलहाल तो आज निया शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
बीच रोड डांस करती दिखीं निया
इंस्टाग्राम पर पैपराजी पेज वायरल भयानी से एक वीडियो साझा किया गया है। जिसमें निया रेड कलर की शिमरी ड्रेस शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस को बीच रोड पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है। वहीं दिलचस्प बात ये है कि वीडियो में पीछे दिख रहे लोगों का रिएक्शन भी देखने के लायक है। इसके अलावा यूजर्स भी इस वीडियो पर मजेदार तरीके से अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कुछ ने तो उनकी तुलना उर्फी जावेद से भी की।
यहां देखें वीडियो
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
निया शर्मा का ये वायरल हो रहा वीडियो देखकर एक यूजर ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'इस खेल में वित्तीय जोखिम शामिल है और इसकी आदत लग सकती है। कृपया जिम्मेदारी और अपने जोखिम पर खेलें..'। वहीं दूसरे ने लिखा- विक्रम का दोस्त बेताल। एक अन्य ने लिखा- दूसरी उर्फी। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी एक से बढ़कर एक कमेंट करते नजर आ रहे हैं।