फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Newlywed Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Attends A Wedding See Photos

दोस्त की शादी में शामिल हुए विजय-रश्मिका, ग्रुप फोटो में बहुत खुश दिखा कपल, देखें तस्वीरें

Tue, 31 Mar 2026 10:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 31 Mar 2026 10:39 PM IST
सार

Vijay-Rashmika: हाल ही में शादीशुदा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, आनंद देवरकोंडा के साथ दोस्त की शादी में शामिल हुए। इस मौके की तस्वीरों में तीनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए।

विज्ञापन
Newlywed Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Attends A Wedding See Photos
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की थी। उसके बाद से ही दोनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों दोस्त की शादी में शामिल होने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन

 

आनंद देवरकोंडा ने शेयर की पोस्ट

आनंद देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह विजय, रश्मिका और न्यूली मैरिड कपल के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘पसंदीदा लोग और उनका हमेशा के लिए साथ!! इस सबसे प्यारे कपल को उनकी जिंदगी के सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!’

विज्ञापन

विजय का ट्रेडिशनल लुक
शादी की तस्वीरों में विजय देवरकोंडा क्रीम कलर के लंबे कुर्ते में नजर आए, जिस पर बारीक एंब्रॉयडरी की गई थी। उन्होंने इसके साथ मैचिंग धोती-स्टाइल ट्राउजर पहना था। अपने लुक को उन्होंने डार्क एविएटर सनग्लासेस, सलीके से सजी मूंछ और हाथ में लाल मौली के साथ पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anand Deverakonda (@ananddeverakonda)

Trending Videos

रश्मिका का खूबसूरत अंदाज
वहीं, रश्मिका मंदाना ने विजय और आनंद के साथ एक कैजुअल ग्रुप फोटो में पोज दिया। इस दौरान वह पीच-पिंक सीक्विन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी में हल्की शिमर और टैसल डिटेल्स थीं।

उन्होंने इसे स्लीवलेस मस्टर्ड-येलो ब्लाउज के साथ स्टाइल किया। रश्मिका ने अपने लुक को स्लीक बन, ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी और लेयर्ड नेकलेस के साथ पूरा किया, जिसमें वह काफी रॉयल और एलिगेंट नजर आईं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

'रणबाली' में एक साथ नजर आएगा कपल 
काम की बात करें तो, विजय और रश्मिका अपनी मच अवेटेड फिल्म 'रणबाली' में एक-साथ नजर आने वाले हैं। यह एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed