फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Singh Rathore reaction on Kangana Ranaut vs Supriya Shrinate Controversy Read details Inside

Kangana Ranaut: कंगना पर की गई टिप्पणी पर नेहा सिंह राठौर ने दी प्रतिक्रिया, महिला आयोग पर खड़े किए सवाल

Tue, 26 Mar 2024 04:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Mar 2024 04:49 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने के बाद सुप्रिया श्रीनेत के एक्स अकाउंट से कंगना की एक तस्वीर के साथ आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद इसे सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया था।

विज्ञापन
Neha Singh Rathore reaction on Kangana Ranaut vs Supriya Shrinate Controversy Read details Inside
नेहा सिंह राठौर, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्हें टिकट मिलने के बाद कांग्रेस की नेत्री सुप्रिया श्रीनेत की ओर से अभिनेत्री पर किए गए विवादित पोस्ट ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। सुप्रिया की सफाई देने के बाद उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर नजर आ रही है। 

विज्ञापन

Villains: जब खलनायकों ने किया फिल्मों के 'नाम' पर कब्जा, विलेन के सामने फीकी पड़ी इन अभिनेताओं की हीरोगिरी
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा सिंह राठौर ने दी प्रतिक्रिया

इस बीच लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अब इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, कंगना पर किए गए आपत्तिजनक कमेंट पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई है। आयोग के इस रुख पर नेहा ने सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि क्या महिला आयोग केवल भाजपा की महिला प्रत्याशियों के लिए ही आवाज उठाएगा? क्या वह देश की बेटी नहीं है?

महिला आयोग से पूछे ये सवाल

नेहा ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उन पर आपत्तिजनक ट्रेंड चलाकर उन्हे आपमानित किया गया है। इस पर दोषियों को कब सजा मिलेगी। उन्हें सवाल करते हुए एक्स पर लिखा, "क्या राष्ट्रीय महिला आयोग सारी लड़ाई भाजपा की महिला प्रत्याशियों के लिए लड़ेगा? राष्ट्रीय महिला आयोग को मेरी पीड़ा कब दिखेगी? क्या मेरा अपमान देश की बेटी का अपमान नहीं है? क्या महिला आयोग के लिए पूर्वांचल की इस बेटी के अपमान का कोई मतलब नहीं है? मेरे नाम पर अपमानजनक ट्विटर ट्रेंड चलाकर मेरी सार्वजनिक बेइज्जती करने वालों को कब सजा मिलेगी? क्या अपने सम्मान की लड़ाई मुझे अकेले लड़नी पड़ेगी? एक लोकतांत्रिक देश में सरकार से सवाल पूछने की इतनी बड़ी सजा मुझे क्यों दी जा रही है?"

सोशल मीडिया पर फूटा नेहा का गुस्सा

एक अन्य पोस्ट में नेहा ने लिखा, "क्या सिर्फ कंगना रणौत ही देश की बेटी हैं? भाजपा की मीडिया को सिर्फ उनका ही अपमान दिखता है? आज सुबह से ही मिया खलीफा के साथ मेरा फोटो लगाकर भाजपा की IT सेल और नेता ट्रेंड करवा रहे हैं और मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं, वो किसी ज्ञानी को नहीं दिखता?"

क्या है कंगना से जुड़ा विवाद?

हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने के बाद सुप्रिया श्रीनेत के एक्स अकाउंट से कंगना की एक तस्वीर के साथ आपत्तिजनक  पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद इसे सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया था। इस पर सुप्रिया ने सफाई देते हुए कहा था कि यह ट्वीट उन्होंने नहीं बल्कि किसी और ने किया था। हालांकि, इसके बाद भी कांग्रेस नेत्री की जमकर आलोचना की जा रही है।
Bollywood Film: बिना गाने के बनीं इन फिल्मों ने मचाया धमाल, दमदार कहानी के दम पर जमाया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed