फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neeraj Pandey next Ajay Devgn Tabu starrer Auron Mein Kahan Dum Tha goes on floor

Auron Mein Kahan Dum Tha: शुरू हुई नीरज पांडे की नई फिल्म की शूटिंग, फिर जमेगी तब्बू-अजय देवगन की जोड़ी

Mon, 06 Feb 2023 04:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Feb 2023 04:33 PM IST
सार

ए वेडनसडे, स्पेशल 26 और एम एस धोनी जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले नीरज पांडे अब एक नई धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Neeraj Pandey next  Ajay Devgn Tabu starrer Auron Mein Kahan Dum Tha goes on floor
Auron Mein Kahan Dum Tha - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

'ए वेडनसडे', 'स्पेशल 26' और 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले राइटर और डायरेक्टर नीरज पांडे अब एक नई धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'औरों में कहां दम था!' है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू अहम रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा जिम्मी शेरगिल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बता दें कि मुंबई में बड़े स्तर पर इस फिल्म की शूटिंग होगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का संगीत कमाल का होने वाला है। ...और खास क्यों होने वाला है, चलिए आपको बताते हैं

विज्ञापन

Neeraj Pandey next  Ajay Devgn Tabu starrer Auron Mein Kahan Dum Tha goes on floor
Auron Mein Kahan Dum Tha - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नीरज पांडे की इस आगामी फिल्म का ऑरिजनल साउंडट्रैक एमएम कीरावानी कंपोज करने वाले हैं। फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने को कंपोज करने वाले एमएम कीरावानी ने देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उनके हुनर से दुनिया वाकिफ है। इंडस्ट्री के तमाम बड़े निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों के संगीत को खास बनाने के लिए उनके साथ काम करने के लिए बेकरार हैं। फिलहाल फैंस 'औरों में कहां दम था! में एक बार फिर कीरावानी के जादुई संगीत का लुत्फ उठा सकेंगे।
Bigg Boss 16: अपने इस दोस्त की वजह से बिग बॉस 16 से बाहर निकल आईं सुंबुल? जानिए पूरी सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Neeraj Pandey next  Ajay Devgn Tabu starrer Auron Mein Kahan Dum Tha goes on floor
Auron Mein Kahan Dum Tha - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि 'औरों में कहां दम था!' एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग शनिवार से शुरू हो चुकी है। बीते वर्ष 'दृश्यम 2' में अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब ये दोनों इस फिल्म में भी साथ नजर आने वाले हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में दोनों की जोड़ी दर्शकों पर क्या जादू करती है। 
Sidharth Malhotra: आलिया से ‘आलिया’ तक सिद्धार्थ की चर्चित प्रेम कहानियां, सौ करोड़ी नेटवर्थ से अभी इतने दूर

विज्ञापन

Neeraj Pandey next  Ajay Devgn Tabu starrer Auron Mein Kahan Dum Tha goes on floor
Auron Mein Kahan Dum Tha - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग सेट से सामने आई तस्वीर में अजय देवगन तब्बू और जिमी शेरगिल नजर आ रहे हैं। साथ में निर्देशक नीरज पांडे भी हैं। तस्वीर में चारों लोग बातें करते देखे जा सकते हैं। शानदार निर्देशक, मजबूत स्टारकास्ट और उस पर एमएम कीरावानी का संगीत...कुल मिलाकर हर लिहाज से इस फिल्म ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
The Romantics: सितारों ने एक सुर में की ‘बॉलीवुड’ शब्द की भर्त्सना, यश चोपड़ा पर बनी सीरीज में खुलकर रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed