फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neena Gupta talks about the changes in film industry recalls how director abused her in front of Juhi Chawla

Neena Gupta: निर्देशक ने को-स्टार्स के सामने नीना गुप्ता को दी थीं भद्दी गालियां? फिल्म से काट दिया था रोल

Tue, 03 Jan 2023 06:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Jan 2023 06:19 PM IST
सार

नीना गुप्ता का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों से फिल्म इंडस्ट्री को बदलते देखा है। 

विज्ञापन
Neena Gupta talks about the changes in film industry recalls how director abused her in front of Juhi Chawla
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीना गुप्ता के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी एक्ट्रेस सक्रिय हैं और फिल्मों में शानदार भूमिकाएं अदा कर रही हैं। हालांकि, नीना गुप्ता की जिंदगी का एक दौर काफी मुश्किलों और संघर्षों से होकर गुजरा है। उनके पास काम की किल्लत थी। इतना ही नहीं, अपने को-स्टार्स के सामने उन्हें निर्देशकों से भद्दी गालियां भी सुनने को मिलीं। हाल ही में खुद नीना गुप्ता ने इस बारे में खुलासा किया है। नीना गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री में आए बदलावों का जिक्र करते हुए अपने साथ हुए खराब व्यवहार पर भी बात की।

विज्ञापन


नीना गुप्ता का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों से फिल्म इंडस्ट्री को बदलते देखा है। एक्ट्रेस का कहना है कि कुछ बदलावों को नजरअंदाज किया जा सकता है, लेकिन कुछ बदलावों के लिए वह भगवान की शुक्रगुजार हैं। खासकर फिल्म के सेट पर निर्देशकों के व्यवहार में जो सकारात्मक बदलाव आया है। इस दौरान नीना ने वह वक्त याद किया जब एक फिल्म निर्देशक ने उन्हें को-स्टार्स के सामने भद्दी गालियां दी थीं।
विज्ञापन

Anusha Dandekar: समंदर की तेज लहरों में सर्फिंग करते हुए गिरने से बचीं अनुषा दांडेकर, यूजर्स ने किया ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन


नीना गुप्ता ने इंडस्ट्री में आए बदलावों का जिक्र करते हुए याद किया कि एक बार एक डायरेक्टर ने को-स्टार्स के सामने उनके साथ काफी खराब व्यवहार किया था और गंदी गालियां दीं। उन्होंने कहा, 'मैं एक फिल्म कर रही थी, जिसमें मेरा रोल काफी छोटा था। ग्रुप सीन में मेरे पास बोलेने के लिए सिर्फ दो या तीन लाइन थीं। प्रोडक्शन के दौरान उन्होंने मेरी दो लाइन्स भी काट दीं और इसके बाद मेरा कोई रोल नहीं था। मैं डायरेक्टर के पास गई और कहा, 'अरे दो तो लाइनें थीं वो भी आपने काट दीं।' इस पर उन्होंने विनोद खन्ना, जूही चावला और बाकी सभी को-स्टार्स के सामने मुझे भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। उन्होंने सबके सामने ऐसा व्यवहार किया, जिसके बाद मैं रोने लगी।'
10 Star Kids Debut 2023: राजश्री और धर्मा लांच करने जा रहे ये सात नए सितारे, तीन और की किस्मत भी दांव पर

एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू के दौरान नीना गुप्ता ने आगे कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि अब इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता या होता भी होगा बस मेरी पोजिशन ऐसी नहीं है।' बता दें कि बीते दिनों नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने भी अपनी मां के करियर के उतार-चढ़ावों का जिक्र किया था। एक इंटरव्यू के दौरान मसाबा ने कहा था कि जब उनकी मां ने फिल्म 'जाने भी दो यारो' में काम करने को हामी भरी तो कई लोगों ने उनसे कहा था कि अगर यह रोल करोगी तो कभी लीड एक्ट्रेस नहीं बन पाओगी और यह सच भी हुआ। मसाबा ने कहा था कि मेरे ख्याल से 'बधाई हो' में पहली बार मां को लीड रोल मिला, वो भी 60 साल की उम्र में। आपको बता दें कि मसाबा, नीना गुप्ता और  पूर्व वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं।
Shabana Azmi: शबाना आजमी ने स्टीवन स्पीलबर्ग-करण जौहर के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed