फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui Upcoming Movie Jogira Sara Ra Ra OTT Release Neha Sharma News in Hindi

Jogira Sara Ra Ra OTT Release: सिनेमघरों में नहीं ओटीटी पर रिलीज होगी नवाजुद्दीन की यह फिल्म, यह डर है वजह

Tue, 26 Jul 2022 07:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Jul 2022 07:34 PM IST
सार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्धीकी अभिनय की कसौटी पर खरे उतरते हैं। उनकी एक्टिंग को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। मगर, इसके बाद भी उनकी फिल्में रिलीज के लिए मुश्किलों से गुजर रही हैं। जी हां, अभिनेत की फिल्म अपनी बॉक्स ऑफिस रिलीज का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Upcoming Movie Jogira Sara Ra Ra OTT Release Neha Sharma News in Hindi
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्धीकी अभिनय की कसौटी पर खरे उतरते हैं। उनकी एक्टिंग को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। मगर, इसके बाद भी उनकी फिल्में रिलीज के लिए मुश्किलों से गुजर रही हैं। जी हां, अभिनेता की फिल्म अपनी बॉक्स ऑफिस रिलीज का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाजुद्दीन की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' फिल्म की शूटिंग पिछले साल फरवरी में पूरी हो गई थी। तभी से यह फिल्म रिलीज की बाट जोह रही थी। लेकिन, इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों का जो हाल हो रहा है, उसे देखते हुए नवाजुद्दीन की फिल्म के मेकर्स ने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला कर किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब यह फिल्म 9 सितंबर को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

क्या खुश होंगे नवाजुद्दीन?
'जोगीरा सारा रा रा' का ओटीटी पर रिलीज होना नवाजुद्दीन सिद्दिकी के लिए झटका है, क्योंकि अभी उनकी करीब चार और फिल्में सोलो हीरो के रूप में रिलीज के लिए तैयार। ऐसे में उन फिल्मों के निर्माता भी 'जोगीरा सारा रा रा' की तरह अपनी फिल्में ओटीटी पर ला सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्धीकी खुद यह बात कह चुके हैं कि उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में दिलचस्पी नहीं है। ऐसे में अपनी फिल्मों की रिलीज के लिए इस प्लेटफॉर्म का रुख करना एक्टर को शायद ही अच्छा लग रहा हो! हालांकि, इस बारे में अभी तक नवाजुद्दीन का कोई बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है फिल्म की कहानी
बता दें कि फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' एक छोटे शहर की लव स्टोरी है, जिसमें लड़का-लड़की मिलते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है। फिल्म का निर्देशन कुषाण नंदी ने किया है। कुषाण के साथ नवाज इससे पहले फिल्म 'बंदूकबाज' भी कर चुके हैं और वह फिल्म फ्लॉप थी। नवाज के साथ फिल्म में नेहा शर्मा नजर आएंगी। 

विज्ञापन

पाइपलाइन में हैं ये फिल्में 
आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्धीकी की थिएटर में रिलीज हुई आखिरी फिल्म 'हीरोपंती 2' थी, जो फ्लॉप रही। अब 'जोगीरा सारा रा रा' के बाद आने वाले दिनों में एक्टर की 'टीकू वेड्स शेरू', 'नूरानी चेहरा', 'बोले चूड़ियां' और 'अफवाह' जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं। इनमें वह बतौर सोलो हीरो नजर आएंगे। 'अफवाह' की शूटिंग अभी चल रही है, जबकि बाकी तीन का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed