'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' पर थिरकी बिग बी की नातिन, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। हाल ही में नव्या ने अपना डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नव्या रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के गाने 'दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड' पर ठुमके लगा रही हैं।
नव्या ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस गाने में नव्या बेहद खुश और पार्टी के मूड में नजर आ रही हैं। वहीं उनका एक दोस्त इस वीडियो को शूट कर रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
#delhiwaligirlfriend . . . . #navyananda #navyanavelinanda
A post shared by Navya Naveli Nanda (@navya__nanda) on
इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि अगर नव्या बॉलीवुड में आती हैं तो बड़ी-बड़ी हीरोइनों को पीछे छोड़ देंगी। नव्या ने ऐसा वीडियो पहली बार शेयर नहीं किया। वो पहले भी इस तरह के वीडियो और तस्वीरें शेयर करती आई हैं।
नव्या सोशल मीडिया पर एक चर्चित नाम हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करना उन्हें काफी पसंद है। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर देखने को मिल जाते हैं।
जिस उम्र में सारा और जाह्नवी बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। वहीं नव्या अभी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। लेकिन बिग बी के फैंस उम्मीद कर रहे हैं उनकी नातिन भी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाए।