फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   National Award winner Imman announces divorce from wife Monica Richard after 13 years of marriage

Imman-Monicka Divorce: आमिर खान के बाद अब इस मशहूर कपल ने लिया तलाक, शादी के 13 साल बाद अलग हुए रास्ते

Wed, 29 Dec 2021 03:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 03:21 PM IST
सार

 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मशहूर तमिल संगीत निर्देशक डी इम्मान ने अपनी पत्नी से तलाक की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मोनिका रिचर्ड और उन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है।

विज्ञापन
National Award winner Imman announces divorce from wife Monica Richard after 13 years of marriage
डी इम्मान ने लिया तलाक - फोटो : insta/twitter

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2021 में कई चर्चित जोड़ियां शादी के बंधन में बंधकर एक हो गईं तो वहीं कई ने तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए। अब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मशहूर तमिल संगीत निर्देशक डी इम्मान ने अपनी पत्नी से तलाक की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मोनिका रिचर्ड और उन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। अभी हाल ही में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव से तलाक लिया था। उनके अचानक से सामने आए इस फैसले से सभी को बहुत हैरानी हुई थी। अब इम्मान के उनकी पत्नी से तलाक की खबर ने उनके चाहने वालो और इंडस्ट्री के लोगों को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
डी इम्मान ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए तलाक की घोषणा के बारे में लिखा, मेरे सभी शुभचिंतकों और संगीत प्रेमियों के लिए जो हमेशा मेरे सहायक रहे हैं, मैं वास्तव में उन सबका आभारी हूं। इम्मान ने आगे लिखा, "जैसा कि जीवन में हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाता है, मोनिका रिचर्ड और मैंने नवंबर 2020 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया है और अब हम पति-पत्नी नहीं है, इसके आगे उन्होंने लिखा, मैं अपने सभी शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे हमें प्राइवेसी दें और आगे बढ़ने में मदद करें, आपके प्यार और सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद"।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by D.Imman (@immancomposer)

विज्ञापन
विज्ञापन

संगीत निर्देशक डी इम्मान ने साल 2008 में मोनिका रिचर्ड से शादी की थी। इनकी दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम वेरोनिका डोरोथी इम्मान और ब्लेसिका कैथी इम्मान है। इन दोनों ने नंवंबर 2020 में ही तलाक ले लिया था लेकिन आधिकारिक रूप से अपने तलाक की घोषणा अब की है। डी इम्मान तमिल फिल्म इंडस्ट्री में जाने-माने संगीत निर्देशक हैं। उन्हें अजित स्टारर विश्वसम' में संगीत के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन में राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed