फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naseeruddin Shah Birthday: when a close friend of actor attacked on him Late Om Puri saved his life

Naseeruddin Shah Birthday: नसीरुद्दीन शाह पर जिगरी दोस्त ने किया था चाकू से वार, तब यह सितारा बना था मददगार

Wed, 20 Jul 2022 01:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Jul 2022 01:03 PM IST
सार

फिल्म इंडस्ट्री में दोस्त मिलने काफी मुश्किल हैं। मगर, कई किस्से ऐसे भी हैं, जिन्होंने दोस्ती की मिसाल पेश की हैं। ऐसा ही एक किस्सा अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
Naseeruddin Shah Birthday: when a close friend of actor attacked on him Late Om Puri saved his life
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्सर कहा जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में दोस्त मिलने काफी मुश्किल हैं। यहां का रिवाज है कि लोग छोटी सी बात पर भी दुश्मनी निभाने से बाज नहीं आते। मगर, कई किस्से ऐसे भी हैं, जिन्होंने दोस्ती की मिसाल पेश की है। ऐसा ही एक किस्सा अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से जुड़ा हुआ है। नसीर साहब और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के बीच काफी अच्छी दोस्ती रही। इनकी यारी के किस्से बॉलीवुड में खूब मशहूर हैं। एक बार तो ओम पुरी ने अपनी जान पर खेलकर नसीरुद्दीन शाह की जान बचाई थी। क्या है वह किस्सा, आइए जानते हैं। 

विज्ञापन

कॉलेज फ्रेंड थे नसीर साहब और ओम पुरी
कॉलेज के दिनों से ही नसीरुद्दीन शाह और ओमपुरी के बीच काफी अच्छी दोस्ती रही। नसीरूद्दीन शाह ने वर्ष 2014 में अपनी किताब 'एंड देन वन डे: ए मेमॉयर' में बताया कि कॉलेज की यह दोस्ती बॉलीवुड में आने के बाद और ज्यादा मजबूत हो गई। नसीर साहब ने एक बार अपने साथ हुए एक हादसे का जिक्र करते हुए बताया था कि एक बार ओम पुरी ने एक सिरफिरे दोस्त से उनकी जिंदगी बचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दोस्त ने किया था हमला
यह बात वर्ष 1977 की है। बॉलीवुड के मशहुर निर्देशक श्याम बेनेगल 'भूमिका' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। स्मिता पाटिल और अमोल पालेकर इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे थे। उनके साथ इस फिल्म में ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह भी थे। एक दिन शूटिंग के बाद दोनों एक ढाबे पर खाना खाने गए। अचानक ओम पुरी ने देखा कि नसीरुद्दीन शाह का एक दोस्त जसपाल तेजी से उनकी ओर बढ़ा आ रहा था। ओम पुरी कुछ समझ पाते उससे पहले ही जसपाल ने धारदार हथियार से नसीरुद्दीन शाह पर वार कर दिया। इसके पहले की जसपाल दूसरा वार करता ओम पुरी ने बिना देरी किए उसका हाथ पकड़ लिया और तब तक नहीं छोड़ा, जब तक उसने हाथ से चाकू नहीं छोड़ा।

विज्ञापन

ओम पुरी ने बचाई थी जान
खुद पर हुए हमले के बाद नसीरुद्दीन शाह खून में नहा गए थे। इसके बाद ओम पुरी किसी तरह से उन्हें ढाबे से बाहर लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुछ देर बाद जसपाल को गिरफ्तार कर लिया और इस तरह ओम पुरी ने अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दोस्त नसीरूद्दीन शाह की जान बचाई थी। नसीरुद्दीन शाह ने अपनी किताब में लिखा कि वह जसपाल को अपना सबसे सच्चा दोस्त समझते थे, लेकिन वह उनकी सफलता से जलने लगा था। इस वजह के उसने उनके ऊपर हमला कर दिया था। नसीरूद्दीन ने उस घटना को याद करते हुए लिखा, 'उस दिन ओम पुरी ने मुझे पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया था, वह भी बिना देरी किए। वह मेरे सच्चे दोस्त थे। मेरी जान बचाने के लिए वह कुछ भी कर सकते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed