फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Narghis fakhri talking about her carrier

काम मुझ तक खुद चलकर आता है: नरगिस

Thu, 08 Sep 2016 02:41 PM IST
सुप्रिया सोगले/संवाद्दाता, बीबीसी
सुप्रिया सोगले/संवाद्दाता, बीबीसी Updated Thu, 08 Sep 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
Narghis fakhri talking about her carrier
- फोटो : bbc

नरगिस फाखरी को बमुश्किल बॉलीवुड में चंद साल ही हुए हैं लेकिन उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी सक्रिय नरगिस का कहना है, 'चाहे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, मैं फिल्मों के पीछे नहीं भागती बल्कि मुझे अपनी काबिलियत पर काम मिल रहा है।'

विज्ञापन


पिछली फिल्म 'हाउसफुल-3' के बाद नरगिस जल्द ही रितेश देशमुख के साथ फिल्म 'बैंजो' में दिखेंगी। इस फिल्म में वह न्यूयॉर्क में रहने वाली डीजे की भूमिका निभा रही हैं। नरगिस कहती हैं, 'बैंजो की कहानी दर्शकों को जरूर लुभाएगी। रितेश देशमुख के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा।'
विज्ञापन


वो कहती हैं, बॉलीवुड के मामले में 'वो लकी रहीं कि उन्हें अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला और इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई।' उनके मुताबिक 'बॉलीवुड फिल्मों में गाने-डांस का काफी महत्त्व है, बावजूद इसके यहां ऐसी सीरियस और इंटेंस फिल्में बन रही हैं, जो हॉलीवुड में भी नहीं बनती।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टीस्टारर फिल्म से डर नहीं लगता

Narghis fakhri talking about her carrier

'अगली' का उदाहरण देते हुए नरगिस कहती है, 'ऐसी फिल्मों को बाहर भी पसंद किया जाता है। हालांकि इस समय बॉलीवुड के बडे बैनर भी केवल डांसिंग और सिंगिंग वाली फिल्मों को ही ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। लेकिन दर्शकों का मिजाज बदल रहा है।'

ज्यादातर मल्टीस्टारर फिल्मों में ही नजर आनेवाली नरगिस के मुताबिक,'उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पडता कि फिल्म में कितने स्टार हैं। अगर उनका रोल अच्छा है और अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है, तो वो ऐसी फिल्में आगे भी करना चाहेंगी।' निर्देशक रवि जाधव द्वारा निर्देशित फिल्म 'बैंजो' 23 सिंतबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed