फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   NachDi Song Out Mrunal Thakur Grace Steals The Show In New Son Of Sardaar 2 Track Ajay Devgn film

NachDi Song Out: 'नचदी' गाना हुआ रिलीज, मृणाल ठाकुर ने 'सन ऑफ सरदार 2' के नए ट्रैक में मचाया धमाल

Mon, 14 Jul 2025 07:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 14 Jul 2025 07:45 PM IST
सार

Son Of Sardaar 2 Track Mrunal Thakur: 'सन ऑफ सरदार 2' का नया गाना 'नचदी' रिलीज हो गया है, जिसमें मृणाल ठाकुर और अजय देवगन की दमदार केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
 

विज्ञापन
NachDi Song Out Mrunal Thakur Grace Steals The Show In New Son Of Sardaar 2 Track Ajay Devgn film
'नचदी' गाना - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur

विस्तार

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। आज फिल्म का 'नचदी' गाना रिलीज हुआ है, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

 

स्पेशल गाना
फिल्म के 'नचदी' गाने को नेहा कक्कड़ ने गाया है और जानी ने इसके बोल और संगीत दिए हैं। यह एक मजेदार ब्राइडल सॉन्ग है, जो डांस फ्लोर पर धूम मचाने के लिए तैयार है। गाने में मृणाल की खूबसूरती और अजय के साथ उनकी जोड़ी कमाल की लग रही है। इसमें कुब्रा सैत, रोशनी वालिया और दीपक डोबरियाल भी मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैन्स के कमेंट्स
मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का गाना 'नचदी' शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'राबिया का गाना आ गया है आप सबके दिलों को जितने।' 'नचदी' सॉन्ग में मृणाल ठाकुर के डांस की जमकर तारीफ हो रही है। नुसरत भरुचा ने दिल वाला इमोजी शेयर की है। वहीं आशीष चंचलानी ने उन्हें सुपरस्टार बताया। हेली दारूवाला ने कमेंट में 'उफ्फ...' लिखा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)



 
विज्ञापन

फिल्म का ट्रेलर
हाल ही में 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें अजय देवगन अपने पुराने किरदार जस्सी के रूप में हंसी और पंजाबी अंदाज के साथ वापस लौटे हैं। ट्रेलर में 'पहला तू दूजा तू' गाने का हुक स्टेप पहले ही वायरल हो चुका है। ट्रेलर में 2012 की 'सन ऑफ सरदार' की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। मृणाल और अजय की केमिस्ट्री भी शानदार है।
 

फिल्म सन ऑफ सरदार
इस फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, शरत सक्सेना, साहिल मेहता और दिवंगत मुकुल देव जैसे कलाकार हैं। इसे विजय कुमार अरोड़ा ने निर्देशित किया है। जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है। फिल्म 25 जुलाई, 2025 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: टीवी पर किसने निभाए महादेव के किरदार, मोहित रैना से लेकर सौरभ जैन का नाम शामिल..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed