फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai Police arrest two accused in model Kritika Chaudhary death case

कृतिका चौधरी मर्डर केस में दो लोग गिरफ्तार, कमरे में सड़ा हुआ मिला था शव

Mon, 10 Jul 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Mon, 10 Jul 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police arrest two accused in model Kritika Chaudhary death case
कृतिका चौधरी

कुछ दिन पहले स्ट्रगलिंग मॉडल और एक्ट्रेस कृतिका चौधरी की उनके मुंबई के घर में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी इन दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


बता दें कि कृतिका की हत्या के बाद उसकी बॉडी चार दिन से कमरे में ही सड़ रही थी। पड़ोसियों को जब इस बात का पता चला तब उन्होंने पुलिस को खबर की थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

 


पुलिस के मुताबिक, कमरे का एसी ऑन था और टेंप्रेचर 19 डिग्री था। पुलिस का कहना था कि एसी इसलिए खुला छोड़ा गया था जिससे शव की बदबू बाहर ना जा पाए। मर्डर को तीन-चार दिन हो चुके हैं। इसीलिए शव से बदबू आनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि साल 2013 में आई कंगना रनौत की फिल्म 'रज्जो' में काम किया था। कृतिका हरिद्वार की रहने वाली हैं। वो मुंबई में काफी समय से मॉडलिंग और एक्टिंग करियर में हाथ आजमा रही थीं। साल 2011 में आए टीवी सीरियल 'परिचय' में भी कृतिका ने काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed