फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mukesh Chhabra set his new office in delhi

इस बड़े कास्टिंग निर्देशक ने दिल्ली में खोला ऑफिस, घर में ही परखेंगे कलाकारों का हुनर

Sun, 23 Feb 2020 10:09 AM IST
anand anand अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Published by: anand anand Updated Sun, 23 Feb 2020 10:09 AM IST
सार

  • मुकेश छाबड़ा ने बजरंगी भाईजान, दंगल, पीके, रॉकस्टार और कबीर सिंह जैसी तमाम फिल्मों की कास्टिंग कर चुके है।
  • हमेशा से ही फिल्म इंडस्ट्री में उत्तर भारत के तमाम दिग्गज कलाकारों का बोलबाला रहा है।

विज्ञापन
Mukesh Chhabra set his new office in delhi
Mukesh Chhabra - फोटो : social media

विस्तार

हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े कास्टिंग निर्देशकों में से एक मुकेश छाबड़ा अब उत्तर भारत के उभरते सितारों के बारे में सोच रहे हैं, और देश की राजधानी दिल्ली में अपना एक ऑफिस खोलने की योजना बना रहे हैं। बजरंगी भाईजान, दंगल, पीके, रॉकस्टार और कबीर सिंह जैसी तमाम फिल्मों की कास्टिंग कर चुके मुकेश मानते हैं कि उत्तर भारत में अथाह हुनर है, जो कि बर्बाद नहीं होना चाहिए। दिल्ली में उनके एक ऑफिस खोलने से युवाओं को फिल्मों में काम मिलने में आसानी होगी। 

विज्ञापन


मुकेश कहते हैं, 'दिल्ली और उत्तर भारत के कई शहरों के कलाकारों को कई बार सिर्फ एक ऑडिशन के लिए मुंबई आना पड़ता है। छोटे शहरों से आने वाले इन कलाकारों का खर्चा यात्रा और रहने की व्यवस्था में खूब होता है। ऐसे में दिल्ली में मेरा ऑफिस शुरू हो रहा है, जिससे यहां के कलाकारों को बार-बार मुंबई भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।'
विज्ञापन


हमेशा से ही फिल्म इंडस्ट्री में उत्तर भारत के तमाम दिग्गज कलाकारों का बोलबाला रहा है। खास तौर पर दिल्ली की बात की जाए तो पिछले कुछ दशकों में शाहरुख खान, आयुष्मान खुराना, अपारशक्ति खुराना, कृति सेनन, राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और स्वरा भास्कर जैसे तमाम कलाकारों ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। मुकेश कहते हैं, 'जब दिल्ली में हुनर की भरमार है तो जरूरी है कि वहां हमारा ऑफिस हो, इसलिए हम अपना एक ब्रांच दिल्ली में शुरू कर रहे हैं। मैंने खुद कई बेहतरीन कलाकारों की खोज की है, जो दिल्ली से रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश आगे कहते हैं, 'फिल्म की कास्टिंग को मैं किसी व्यापार की तरह नहीं देखता हूं। मेरे लिए यह एक जिम्मेदारी है। मेरी खुद की परवरिश और पढ़ाई दिल्ली में हुई है। आज मैं जो कुछ हूं वह दिल्ली शहर की देन है। ऐसे में अब मेरा भी फर्ज है कि मैं कुछ अच्छा दिल्ली के लिए करने की कोशिश करूं। मेरे ऑफिस खोलने की शुरुआत इस दिशा में पहला कदम है।'

पढ़ें: 'इंडियन आइडल' के फिनाले से पहले हुआ कुछ ऐसा फूट-फूटकर रोने लगे हिमेश रेशमिया, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed