फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrs Chatterjee Vs Norway: Zee Studios & Emmay Entertainment come together for Rani Mukerji’s next on her birthday

रानी मुखर्जी ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, इस फिल्म से करेंगी धमाका

Sun, 21 Mar 2021 03:47 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 21 Mar 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
Mrs Chatterjee Vs Norway: Zee Studios & Emmay Entertainment come together for Rani Mukerji’s next  on her birthday
Rani Mukerji - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज यानी 21 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने 43वें जन्मदिन के मौके पर पर रानी ने फैंस को खास तोहफा दिया है। दरअसल, रानी ने अपनी नई फिल्म का एलान किया है। रानी की फिल्म का नाम 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' (MrsChatterjeeVsNorway) है। इस फिल्म को आशिमा छिब्बर डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। 

विज्ञापन


इस फिल्म को जी स्टूडियोज के साथ मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी की एमे एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की कहानी अकेली मां की जो अपने दम पर पूरे देश से लड़ जाती है। अपने जन्मदिन के साथ ही रानी मुखर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल भी पूरे कर लिए हैं। फिल्म अभी प्री-प्रॉडक्शन स्टेज में है। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


अपनी आने वाली फिल्म पर बात करते हुए रानी ने कहा कि अपना जन्मदिन मनाने का इससे अच्छा तरीका कुछ नहीं हो सकता था कि इतनी खास फिल्म की घोषणा की जाए। मैंने संभवतः अपने करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक पर हस्ताक्षर किए हैं। मैंने अपने करियर की शुरुआत 'राजा की आएगी बारात' से की थी, जो एक महिला-केंद्रित फिल्म थी और 25 साल बाद भी मैं एक ऐसी फिल्म करने जा रही हूं जो एक औरत के संघर्ष की कहानी बयां करती है। रानी ने बताया कि 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' एक महिला प्रधान फिल्म है जो सभी मांओं को समर्पित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी वैसे तो अभिनेत्री सोशल मीडिया से दूर ही रहती हैं लेकिन अपने जन्मदिन पर वे यशराज फिल्म्स के अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए प्रशंसकों से बात करेंगी। इस बारे में रानी मुखर्जी कहती हैं, 'चूंकि मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं और मै अपने प्रशंसकों के साथ समय बिताना चाहती हूं क्योंकि वो सालों से मेरे लिए बड़े सपोर्ट सिस्टम की तरह रहे हैं। ऐसे में वार्षिक सोशल मीडिया इंटरैक्शन के जरिेए मैं उनसे जुड़ूंगी'।


रानी ने अपने जन्मदिन से पहले अपने फैंस को ये खास तोहफा देने की घोषणा कर दी है जिसे लेकर उनके चाहने वाले काफी उत्साहित हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी बहुत जल्द फिल्म 'बंटी और बबली 2' में नजर आएंगी। उनकी पिछली फिल्म 'मर्दानी 2' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed