फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: आज बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी ये सात फिल्में, मनोरंजन से भरपूर होगा वीकेंड

Fri, 29 Apr 2022 05:26 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 29 Apr 2022 05:26 AM IST
सार

इस शुक्रवार यानी 29 अप्रैल को बॉलीवुड के दो बड़े कलाकारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले के लिए तैयार है। इसके अलावा साउथ समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। तो आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में-

विज्ञापन
Movie Release This Week: from heropanti 2 to runway 34 these seven films will released on box office this friday
हीरोपंती 2, रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

नए हफ्ते की शुरुआत के साथ लोग हर शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। देशभर में अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज होने वाली ये फिल्में वीकेंड के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनर साबित होती है। ऐसे में अगर शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों की सूची पहले ही मिल जाए तो इन्हें देखने के लिए बेहतर प्लानिंग की जा सकती है। इस शुक्रवार यानी आज 29 अप्रैल को बॉलीवुड के दो बड़े कलाकारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले के लिए तैयार है। इसके अलावा साउथ समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। तो आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में-

Movie Release This Week: from heropanti 2 to runway 34 these seven films will released on box office this friday
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

हीरोपंती 2 

टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म हीरोपंती 2 इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो रात में लोगों की मदद करता है। बाद में इस शख्स को एक मिशन के लिए रूस भेजा जाता है। लेकिन बाद में हालात उसी के खिलाफ हो जाते हैं। ऐसे में वह कैसे इन मुश्किलों को पार करता है, ये जानने के लिए यह फिल्म देखनी पड़ेगी। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।

Movie Release This Week: from heropanti 2 to runway 34 these seven films will released on box office this friday
रनवे 34 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रनवे 34
सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म "रनवे 34" कैप्टन विक्रांत खन्ना और उनके जीवन में घटित घटनाक्रम पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन विक्रांत खन्ना नामक पायलट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी पायलट द्वारा तूफान में फंसे एक हवाई जहाज और उसके यात्रियों को बचाने के इर्द-गिर्द घूमती है। अयज देवगन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और एक्ट्रेस रकुलप्रीत दिखाई देंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Release This Week: from heropanti 2 to runway 34 these seven films will released on box office this friday
Acharya trailer - फोटो : सोशल मीडिया

आचार्य
कोराताला शिवा के निर्देशन में बनी ‘आचार्य’ में राम चरण पहली बार अपने पिता चिरंजीवी के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। सोशल पॉविटिक ड्रामा इस फिल्म की कहानी एक मध्यम आयु वर्ग के नक्सली-समाज सुधारक के इर्द-गिर्द घूमती है। चिरू और राम चरण के अलावा, फिल्म में पूजा हेगड़े, सोनू सूद, जिशु सेनगुप्ता, वेनेला किशोर, सौरव लोकेश, पोसानी कृष्ण मुरली, तनिकेला भरणी, अजय, संगीता, बनर्जी और कई अन्य भी सहायक भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Movie Release This Week: from heropanti 2 to runway 34 these seven films will released on box office this friday
चंद्रमुखी - फोटो : Social media

चंद्रमुखी
एक राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह मराठी फिल्म भी इस शुक्रवार को रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी 80 के दशक की एक संगीतमय प्रेम कहानी से प्रेरित है। प्रसाद ओक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमृता खानविलकर और आदिनाथ कोठारे लीड रोल में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed