फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Movie based on Muzaffarnagar riots will be releas on 17th November 2017

2013 मुजफ्फरनगर दंगे पर बनी फिल्म रिलीज को तैयार, सेंसर बोर्ड को नहीं किसी भी सीन से आपत्ति

Wed, 18 Oct 2017 03:17 PM IST
Team Digital
Team Digital Updated Wed, 18 Oct 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
Movie based on Muzaffarnagar riots will be releas on 17th November 2017
अगस्त 2013 में मुजफ्फरनगर जिले के कवाल गांव में हुई एक दुर्घटना कब दंगों में बदलकर सैकड़ों लोगों की मौत का कारण बन गई, किसी को खबर नहीं लगी। अब लगभग 4 साल के बाद इन्हीं दंगों पर बनी फिल्म 'मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव' रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन


17 नवंबर 2017 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन पेशे से बिजनसमैन मनोज कुमार ने किया। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के निर्माता ही लेखक भी हैं। फिल्म का निर्माण मोरना एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है। जबकि फिल्म में संगीत मनोज नयन, राहुल भट्ट और फराज अहमद का है। 
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक हरीश कुमार ने बताया कि यह फिल्म 2013 को मुजफ्फरनगर में घटित एक दुर्घटना पर आधारित है, इन हिंसक घटनाओ के बीच में दो दिलों के प्यार की भावनात्मक कहानी है ये फिल्म, जो दंगे पर आधारित होते हुए भी दर्शकों को एक अहम संदेश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Movie based on Muzaffarnagar riots will be releas on 17th November 2017
फिल्म का पोस्टर
आगे बात करते हुए निर्माता ने बताया कि लोगों में इस दंगे के बाद अलग-अलग भावनाएं देखने को मिल रही हैं। अगर कोई मुस्लिम है तो वह यह सोच रहा है कि वहां पर हमारे लोगों के साथ बुरा बर्ताव हुआ और यदि हिंदु है तो वह भी यही सोच रहा है। बस इसी को ध्यान में रखते हुए मैने सोचा कि क्यों न इस पर एक फिल्म बनाई जाए। लोगों में जो गलतफहमियां फैली हुई हैं उन्हें दूर किया जाये। क्योंकि आपसी मनमुटाव देश के लिये हानिकारक हो सकता है उसे कैसे दूर किया जाये। फिर मुझे लगा कि फिल्म के माध्यम से यह काम किया जा सकता है। 

Movie based on Muzaffarnagar riots will be releas on 17th November 2017
एक बिजनेसमैन होते हुए फिल्म बनाने का मकसद पूछे जाने पर मनोज कुमार ने बताया कि मैं दिखाना चाहता हूं कि 2013 में जो दंगा हुआ जैसा लोगों के बीच में अफवाहें फैली कि वहां हिंदु-मुस्लिम एक दूसरे के दुश्मन हो चले हैं ऐसा कुछ नहीं है। बल्कि वहां लोग एक दूसरे के साथ मिलकर खुशी-खुशी जीवन यापन कर रहे हैं। हां यह अलग बात है कि दंगे के दौरान कुछ हादसे हुए, जिससे लोगों को विश्वास होने लगा कि वही सही है पर ऐसा नहीं है। 

ऑफिशियल्स ने ये भी बताया कि फिल्म के नाम को लेकर सेंसर बोर्ड ने जरूर हमसें बात की थी, लेकिन फिल्म के किसी भी सीन या संवाद को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed