फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mohit suri wishes saiyaara movie actress aneet padda happy birthday

'हम सबका रास्ता रोशन करने के लिए धन्यवाद…', 'सैयारा' फेम निर्देशक मोहित सूरी ने अनीत को दी जन्मदिन की बधाई

Tue, 14 Oct 2025 04:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 14 Oct 2025 04:20 PM IST
सार

Aneet Padda Birthday: आज 14 अक्तूबर को 'सैयारा' एक्ट्रेस अनीत पड्डा का 23वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर निर्देशक मोहित सूरी ने अपनी फिल्म की एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन
mohit suri wishes saiyaara movie actress aneet padda happy birthday
मोहित सूरी और अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@mohitsuri

विस्तार

फिल्म निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। आज अनीत अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर मोहित ने सोशल मीडिया हैंडल पर अनीत के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही मोहित ने अनीत के लिए जन्मदिन पर एक प्यारा मैसेज भी लिखा है।
विज्ञापन
Trending Videos

मोहित ने दी अनीत का जन्मदिन की बधाई
निर्देशक मोहित सूरी ने आज अनीत को अपना 'स्टार' बताया और उनके लिए प्यार जताया। मोहित ने इंस्टाग्राम पर अनीत की एक मजेदार फोटो पोस्ट की। इसमें वे अनीत के सिर पर किस करते दिख रहे हैं। मोहित ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक मेरी स्टार @aneetpadda! रास्ता रोशन करने के लिए शुक्रिया... हमेशा प्यार #happybirthdayaneetpadda #allaboutlastnight।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohit Suri (@mohitsuri)


विज्ञापन
विज्ञापन

अनीत पड्डा के बारे में
अनीत मोहित को फिल्म 'सैयारा' से प्रसिद्धि मिली। इस फिल्म में अनीत और अहान पांडे की जोड़ी नजर आई। यह 2004 की कोरियाई फिल्म 'ए मोमेंट टू रिमेंबर' पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी एक स्ट्रगलिंग म्यूजिशियन कृष कपूर (अहान पांडे) की है, जो वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) से प्यार करता है। यह फिल्म 18 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छे रिव्यूज मिले। लोगों ने अहान-अनीत की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की। यह फिल्म 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने अपनी कार में लगाई 'लबूबू' डॉल, शेयर किया मजेदार वीडियो, सेलेब्स ने दिया मजेदार रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed