फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mns worker protest against karan johar

फवाद के चलते मुश्किल में फंसे करण जौहर, फिल्म पर भी खतरा

Tue, 27 Sep 2016 03:10 PM IST
अमित कर्ण। अमर उजाला मुंबई।
अमित कर्ण। अमर उजाला मुंबई। Updated Tue, 27 Sep 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
mns worker protest against karan johar

उड़ी आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिन पहले जी ग्रुप के मुखिया सुभाष चंद्रा ने जी जिंदगी से पाकिस्तानी शो बंद करने का ऐलान किया। राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का फरमान जारी किया था। वह मियाद अब खत्म हो चुकी है और मनसे कार्यकर्ता अपने कहे को अमलीजामा पहनाने लगे हैं। उन्होंने  कुछ देर पहले करण जौहर के अंधेरी इलाके वाले ऑफिस के सामने धरना-प्रदर्शन किया। उनके लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वह इसलिए कि इस दिवाली पर करण जौहर की आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान हैं। मनसे कार्यकर्ताओं की मांग है कि फवाद खान भारत छोड़ें, अन्यथा वे फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। आज उन्होंने अपने विरोध की एक झलक दिखलाई। हालांकि अंबोली पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया। उन पर आईपीसी की धारा 69 और 68 लगाई है।

विज्ञापन

मुश्किल में करण जौहर, मनसे कार्यकर्ताओं ने ऑफिस के बाहर किया धरना-प्रदर्शन

mns worker protest against karan johar

फवाद खान चले गए पाकिस्तान

इस बीच सूत्रों ने खबर दी है कि फवाद खान चुपके से पाकिस्तान चले गए हैं। वे अब फिल्म की प्रमोशन में मौजूद नहीं रहेंगे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी मौजूदगी के चलते फिल्म को कोई नुकसान हो। ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर, ऐश्वर्या और अनुष्का के साथ-साथ उनका भी अहम रोल है। करण जौहर के साथ उनका पुराना नाता है। इससे पहले वे धर्मा प्रोडक्‍शंस की ही कपूर एंड संस फिल्म में आ चुके हैं। सूत्रों ने इसकी भी पुष्टि की न केवल फिल्म, बल्कि कई किस्म के दूसरे इवेंट भी रद्द कर दिए गए हैं। वह इसलिए कि फवाद खान तब तक भारत नहीं आएंगे, जब तक लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं हो जाता।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed