फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mira Rajput shares pictures with husband Shahid Kapoor kisses him

Instagram: मीरा ने किया शाहिद को Kiss, प्रशंसक ने कहा-"मेरे पति को छोड़ दो"

Sun, 23 Jan 2022 08:20 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 08:20 PM IST
सार

मीरा ने अपनी और शाहिद की नई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह और शाहिद एक दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mira Rajput shares pictures with husband Shahid Kapoor kisses him
Sahid kapoor, meera kapoor - फोटो : insta

विस्तार

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत उन चर्चित कपल्स में से हैं, जो दूसरों के लिए कपल गोल सेट करते हैं। ये बॉलीवुड के हैपिएस्ट और चर्चित कपल हैं। शाहिद के साथ मीरा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और दोनों ही एक दूसरे के साथ अक्सर बॉन्ड शेयर करते रहते हैं। मीरा ने हाल ही में अपनी और शाहिद की नई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह और शाहिद एक दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

रोमांटिक अंदाज में नजर आईं मीरा-
इन तस्वीरों में मीरा पति शाहिद कपूर संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में दोनों की मिरर के सामने सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो शाहिद के गले में हाथ डाले दिखाई दे रही हैं तो वहीं शाहिद भी उन्हें चूमते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा, "संडे बिंग"। फैंस ने उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन को दिल वाले इमोजी से भर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mira Rajput shares pictures with husband Shahid Kapoor kisses him
Sahid kapoor, meera kapoor - फोटो : insta

तस्वीरों पर प्रशंसक लुटा रहे जमकर प्यार-
फैंस इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "सुंदर जोड़ी," एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा- पूरी तरह से परफेक्ट जोड़ी, दोनों हमेशा से एक दूसरे के लिए बने हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक महिला प्रशंसक ने बेहद ही मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-'मेरे पति को छोड़ दो'। हाल ही में मीरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से नए घर की झलक शेयर की थी और इसी के साथ फैंस से अपने घर के किचन को लेकर भी सजेशंस मांगे थे। आपको बता दें की मीरा और शाहिद जल्दी ही नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। अभी घर का  रिनोवेशन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed