फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Merry Christmas Star Katrina Kaif Expresses Desire to play negative character Know Details

Katrina Kaif: किरदारों में विविधता चाहती हैं कैटरीना कैफ, नेगेटिव भूमिका अदा करने की जताई इच्छा

Sat, 20 Jan 2024 05:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 Jan 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Merry Christmas Star Katrina Kaif Expresses Desire to play negative character Know Details
कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर चर्चा में हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कैटरीना के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। कैटरीना ने फिल्मी भूमिकाओं के प्रति अपने नजरिए के बारे में खुलकर बात की। कैटरीना अपने बहुमुखी अभिनय और फिल्मों में अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं अदा करने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अब नेगेटिव रोल करने की इच्छा जाहिर की है। 

विज्ञापन


बोलीं- अनुभवों के साथ आता है बदलाव
एक मीडिया बातचीत के दौरान कैटरीना ने किरदारों के चयन को लेकर कहा, 'एक कलाकार के रूप में, काफी कुछ सेल्फ-एक्सप्रेशन वाला मामला है। मैं इसे आजादी नहीं कहूंगी। यह आत्मविश्वास की बात है कि आप क्या सोचते हैं कि कौन-सा किरदार आपके लिए सही है'। कैटरीना ने अपनी निजी तरक्की और अनुभवों के चलते आने वाले बदलावों पर भी बात की।
विज्ञापन

Main Atal Hoon: महाराष्ट्र विधान सभा में 'मैं अटल हूं' की खास स्क्रीनिंग, अध्यक्ष नार्वेकर ने फिल्म को सराहा
विज्ञापन
विज्ञापन


नेगेटिव किरदारों को लेकर कही ये बात
कैटरीना ने कहा, 'इंसान 20 वर्ष की उम्र में जैसा होता है, वह अपनी उम्र के 30वें वर्ष में भी वैसा नहीं हो सकता'। कैटरीना ने आगे और भी अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं अदा करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे आगे नेगेटिव भूमिकाएं करना पसंद करेंगी। एक्ट्रेस ने कहा, 'आप जानते हैं कि बिना वजह के कोई नकारात्मक नहीं होता'।
Ram Mandir: इन सितारों ने राम मंदिर निर्माण में यूं दिया योगदान, किसी ने ईंट तो किसी ने दान में दिए पैसे

पीरियड फिल्मों में करेंगे काम
नेगेटिव भूमिकाओं के अलावा कैटरीना ने पीरियड फिल्मों का हिस्सा बनने की भी इच्छा जाहिर की। अभिनेत्री ने इस बात पर जोर दिया कि एक कालाकर के रूप में अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं निभाना उनकी इच्छा में शामिल है। हर फिल्म के हिसाब से आपकी उसकी कहानी को आंकना होता है। कैटरीना ने फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर की है। फिल्म को काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
Tanishaa Mukerji: 'एनिमल' की आलोचनाओं के बीच तनीषा मुखर्जी ने बताया इसे महिलावादी फिल्म, समर्थन में कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed