फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Merry Christmas actress Katrina Kaif happy after seeing box office success of Vikrant Massey 12th Fail

Katrina Kaif: '12वीं फेल' की सफलता पर कटरीना कैफ ने जाहिर की खुशी, बोलीं- इससे उम्मीद जागती है

Tue, 09 Jan 2024 05:38 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 09 Jan 2024 05:38 PM IST
सार

देखिए मैं फिल्म की निर्माता नहीं हूं, तो मेरे लिए फिल्मों की सफलता के मायने अलग हैं। अगर मेरी फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलता है, तो मेरे लिए वह एक फिल्म सफल होगी।

विज्ञापन
Merry Christmas actress Katrina Kaif happy after seeing box office success of Vikrant Massey 12th Fail
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए साल में धमाकेदार शुरुआत के लिए अभिनेत्री कटरीना कैफ अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के साथ तैयार हैं। इस फिल्म में कटरीना के साथ विजय सेतुपति, राधिका आप्टे, संजय कपूर जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म, इसी शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। इन दिनों अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के प्रमोशन में जुटी कटरीना कैफ ने मीडिया से खुलकर अपनी फिल्म और बॉक्स ऑफिस पर कम बजट वाली '12वीं फेल' जैसी फिल्मों की सफलता के बारे में बातें कीं। 
विज्ञापन


'12वीं फेल' की सफलता से खुश हैं कटरीना 
कटरीना कैफ फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कमाई के बारे बातें करते हुए बोलीं, 'मेरा मानना है कि अगर फिल्म की कहानी बढ़िया है, तो वह फिल्म अपने लिए दर्शक ढूंढ़ ही लेगी। आप वरुण धवन की फिल्म 'बदलापुर' को देखिए फिल्म की कहानी थोड़ी डार्क थी, लेकिन दर्शकों ने उस फिल्म को पसंद किया था।' अपनी बात को जारी रखते हुए कटरीना कहती हैं, 'साल 2023 में जहां एक्शन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं, वहीं '12वीं फेल' जैसी स्टोरी-ओरिएंटेड फिल्म को भी दर्शक मिले। '12वीं फेल' जैसी कम बजट की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर सफल होना मन को उम्मीद से भर देता है। यह फिल्म एक बेहतरीन उदाहरण है, कि अगर फिल्म की कहानी अच्छी हो और सही तरह से उसे निर्देशित किया गया हो तो फिल्म हिट करेगी ही। 
विज्ञापन

पर्दे पर बनते-बनते रह गईं ये खूबसूरत जोड़ियां!

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस नंबर एक ट्रैप गेम है 
कटरीना कैफ अपनी बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने में कामयाब रही हैं। उनकी फिल्में चाहे बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हों या फ्लॉप, लोगों ने कटरीना के काम को हमेशा सराहा है। बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर कटरीना का मानना है, 'देखिए मैं फिल्म की निर्माता नहीं हूं, तो मेरे लिए फिल्मों की सफलता के मायने अलग हैं। अगर मेरी फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलता है, तो मेरे लिए वह एक फिल्म सफल होगी। मैं बॉक्स ऑफिस के नंबर्स के पीछे नहीं भागती हूं। बॉक्स ऑफिस के आंकड़े ट्रैप जैसे होते हैं, अगर आप एक बार फंस गए, तो उसमें से कभी नहीं निकल पाएंगे।'

Kangana Ranaut: बिलकिस बानो पर फिल्म बनाना चाहती हैं कंगना रणौत, बोलीं- कोई ओटीटी साथ काम करने को तैयार नहीं

कटरीना का वर्क फ्रंट 
कटरीना कैफ की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में उन्होंने साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ पहली बार काम किया है। 'मेरी क्रिसमस' से पहले कटरीना सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आईं थीं और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कटरीना 'सत्ते पे सत्ता' फिल्म के रीमेक में भी काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed