फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mast Mein Rehne Ka trailer out Neena Gupta Jackie Shroff film releasing on 8 December on amazon prime video

Mast Mein Rahne Ka: 'मस्त में रहने का' का ट्रेलर रिलीज, मजाक-मस्ती के साथ जीने का तरीका ढूंढ रहे जैकी-नीना

Mon, 04 Dec 2023 02:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 04 Dec 2023 02:30 PM IST
सार

नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ की फिल्म 'मस्त में रहने का' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें दोनों कलाकार जीवन जीने के लिए तरीकों को खोज रहे हैं।

विज्ञापन
Mast Mein Rehne Ka trailer out Neena Gupta Jackie Shroff film releasing on 8 December on amazon prime video
'मस्त में रहने का' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मस्त में रहने का' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'मस्त में रहने का' भावनात्मक रूप से दर्शकों को गहराई से जोड़ेगी और उन्हें जीवन जीने के सही अर्थ पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। वहीं अब फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए अब फिल्म के निर्माताओं ने 'मस्त में रहने का' का ट्रेलर जारी कर दिया है।

विज्ञापन

फिल्म का ट्रेलर
ट्रेलर में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री दिखाई गई है। वे उम्र के साथ-साथ सामाजिक बंधन में भी बंधे हुए हैं, दोनों का जीवन एकदम विपरीत है। इसके बाद कुछ घटनाओं के बाद उनकी मुलाकात हो जाती है। दोनों के बीच हंसी-ठिठोली दिखाई गई है। दोनों अपने-अपने जीवन को जीने के लिए अलग-अलग तरीकों की तलाश में हैं। दुनिया को देखने का दोनों का अलग दृष्टिकोण है।


Thank God: अब घर बैठे आराम से देख सकते हैं "थैंक गॉड", इस दिन अजय देवगन की फिल्म का होगा टेलीविजन प्रीमियर

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म पर क्या बोले जैकी-नीना 
फिल्म के बारे में बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा कि एक अभिनेता के रूप में मैंने हमेशा ऐसी भूमिकाओं की तलाश की है, जो मुझे एक कलाकार के रूप में अपनी क्षमताओं का परीक्षण करने की अनुमति दे। ऐसी भूमिकाएं, जो सार्थक और अलग हों। जब मैंने 'मस्त में रहने का' की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं यह देखकर मंत्रमुग्ध हो गया कि कहानी कितनी अनोखी थी। वहीं नीना गुप्ता ने कहा कि मुझे एक महिला की इतनी खूबसूरती से गढ़ी गई भूमिका निभाने में खुशी हो रही है, जो जीवन से भरपूर है।
KWK 8 Promo: विक्की कौशल ने गिनाए पत्नी कैटरीना कैफ से मिले ये दिलचस्प नाम, कियारा की खूबसूरती ने उड़ाए होश

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं बात करें फिल्म के बारे में तो 'मस्त में रहने का' फिल्म का निर्देशन विजय मौर्य ने किया है। वहीं, पायल अरोड़ा और विजय मौर्य ने मिलकर इसकी पटकथा लिखी है। इस फिल्म में अभिषेक चौहान, मोनिका पंवार, राखी सावंत और फैसल मलिक भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आठ दिसंबर को रिलीज होगी। 
Zakir Hussain Interview: मैं उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं सिर्फ जाकिर बोल रहा हूं, पढ़िए ‘सरकार’ के रशीद का सफरनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed