{"_id":"656ee8c9ae68e2d6d608ca62","slug":"manoj-bajpayee-shares-working-experience-in-upcoming-film-joram-says-we-faced-unpredictable-challenges-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने साझा किया 'जोरम' की शूटिंग का अनुभव, बोले- प्रकृति से युद्ध जैसे रहे हालात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने साझा किया 'जोरम' की शूटिंग का अनुभव, बोले- प्रकृति से युद्ध जैसे रहे हालात
Tue, 05 Dec 2023 02:42 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 05 Dec 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
जोरम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज बाजपेयी जल्द ही फिल्म 'जोरम' में नजर आएंगे, जो इसी महीने रिलीज होने जा रही है। फिलहाल वे इसका जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी कई तरह की चुनौतियों से रूबरू हुए। हाल ही में खुद उन्होंने इस बात का जिक्र किया। अभिनेता ने बताया कि झारखंड में 'जोरम' की शूटिंग के दौरान उन्हें मौसम संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज ने टीम को कहा शुक्रिया
मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्होंने झारखंड में खराब मौसम के बीच 'जोरम' फिल्म को शूट किया है। इस फिल्म में एक पिता के कभी न हार मानने वाले जुझारूपन दिखाने की कोशिश की गई है। मनोज बाजपेयी ने 'जोरम' फिल्म की शूटिंग का अनुभव बताते हुए कहा, 'इस फिल्म की शूटिंग बिल्कुल आसान नहीं थी। पूरी टीम का धन्यवाद, जिन्होंने इस मुश्किल काम को कर दिखाया। मैं गर्व महसूस कर रहा हूं कि इस फिल्म का हिस्सा बना हूं'।
विज्ञापन
Dunki Drop 4 Reaction: डंकी का ट्रेलर देखकर खुशी से झूमे फैंस, फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
ऐसा रहा निर्देशक देवाशीष मखीजा का अनुभव
मनोज बाजपेयी के साथ-साथ निर्देशक देवाशीष मखीजा ने भी इस फिल्म की शूटिंग के अनुभव को बेहद चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, 'शूटिंग के दौरान ऐसा लगा जैसे कि हम इस फिल्म को बनाने के लिए प्रकृति से लड़ाई लड़ रहे हैं'। निर्देशक ने आगे बताया कि कोविड महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते इस फिल्म की शूटिंग में देर हुई और इस वजह से पूरी फिल्म मई के महीने में झारखण्ड में रही। निर्देशक ने कहा, 'उस वक्त वहां का तापमान 51-52 डिग्री सेल्सियस था। टीम को वही सारे सेफ्टी मेजर लेने पड़े, जो खदान में उतरते वक्त कोई मजदूर लेता है। 'जोरम' फिल्म की शूटिंग करना ऐसा था, मानों किसी युद्ध पर गए हैं'।
KBC15: बिग बी ने आज तक बच्चों को नहीं दी स्काई डाइविंग करने की अनुमति, बोले- जंप करना है तो समंदर में करिए
कोविड लॉकडाउन के चलते हुई देर
मौसम के बिगड़े हालात के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर देवाशीष ने कहा, 'कोरोना की वजह से पहले ही फिल्म की शूटिंग में देर हो गई थी, इसलिए हमने पिछले साल मई के महीने में शूटिंग की शुरुआत की। मई साल का सबसे गर्म महीना...उस पर भी देश के सबसे गर्म राज्यों में शुमार झारखंड में शूटिंग, आप गर्मी का अंदाजा लगा लीजिए। कोई पेड़ पौधा नहीं, चिलचिलाती धूप और ऊपर से जिस दिन हमने फिल्म की शूटिंग शुरू की, उसी दिन वहां तूफान आया। ये तूफान कोई कीचड़ या मिट्टी का नहीं, बल्कि जंग लगे हुए फेरस ऑक्साइड का था। जहां हमें सांस लेने तक में परेशानी हो रही थी'। फिल्म के निर्देशक देवाशीष मखीजा ने कहा कि 'शायद ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली फिल्म है, जिसमें हमने सच में लोहे की खदान के अंदर जा कर शूटिंग की'।
Shivangi Joshi: 'ये रिश्ता...' की नायरा ने बांधे रणबीर की तारीफों के पुल, बोलीं- वे अपनी कला में माहिर