IFFD 2026: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए मनोज बाजपेयी, ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ को लेकर कही बड़ी बात
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 में पहुंचे, जहां उन्होंने कलाकारों के ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ पर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विस्तार
दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन हुआ है। इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल होने पहुंचे। इस बीच मनोज बाजपेयी भी कार्यक्रम का हिस्सा बने, जहां उन्होंने पर्सनैलिटी राइट्स जैसे मुद्दों पर अपनी राय दी।
पर्सनैलिटी राइट्स पर क्या बोले मनोज बाजपेयी
मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने साफ कहा कि अगर कोई उनके काम या उनसे जुड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल करता है, तो उसके लिए उन्हें पैसे मिलने चाहिए। उनका कहना था कि एक कलाकार अपनी पहचान और भरोसा वर्षों की मेहनत से बनाता है, इसलिए उसका इस्तेमाल बिना अनुमति या बिना भुगतान के नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘अगर हमारी चीज कोई यूज करेगा, तो उसके पैसे हमें मिलने चाहिए। मैं 32 साल से काम कर रहा हूं, और इस दौरान जो पहचान बनाई है, उसका अगर कोई इस्तेमाल करता है, तो उसे उसके अधिकार के हिसाब से भुगतान करना पड़ेगा।’
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta, actors Sharmila Tagore, Hema Malini, Kangana Ranaut and Delhi Ministers inaugurated the International Film Festival Delhi 2026 at Bharat Mandapam. pic.twitter.com/M03RIWKDpq
— ANI (@ANI) March 25, 2026
31 मार्च तक चलेगा फिल्म फेस्टिवल
इस दौरान मनोज बाजपेयी ने ये भी बताया कि वो फेस्टिवल में एक खास ‘इन-कन्वर्सेशन’ सेशन का हिस्सा बनने वाले हैं, जहां वो अपने लंबे फिल्मी सफर के बारे में बात करेंगे।
बता दें कि यह फेस्टिवल 25 से 31 मार्च तक चल रहा है, जिसमें देश-विदेश की फिल्मों की स्क्रीनिंग, चर्चाएं और कई बड़े इवेंट्स हो रहे हैं। इसका मकसद फिल्म कल्चर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना है।