फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mani Ratnam film PS-1 is all set to theatrically release Here is the first look

PS-1: मणिरत्नम की फिल्म में फिर से दमक उठीं ऐश्वर्या राय बच्चन, इस तारीख को रिलीज होने जा रही मेगा बजट फिल्म

Wed, 02 Mar 2022 07:10 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 07:10 PM IST
सार

निर्देशक मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पीएस -1 जल्दी ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा एश्वर्या राय बच्चन भी नजर आने वाली हैं। इस मेगाबजट फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Mani Ratnam film PS-1 is all set to theatrically release Here is the first look
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

निर्देशक मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पीएस -1 जल्दी ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा एश्वर्या राय बच्चन भी नजर आने वाली हैं। लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज द्वारा निर्मित यह मेगा बजट फिल्म दो भागों में है, जिसका पहला भाग पीएस-1 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगा। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने कल्कि के क्लासिक तमिल उपन्यास "पोन्नियिन सेलवन" पर आधारित इस मेगाबजट फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। जिसमें ऐश्वर्या राय राजसी लुक में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Mani Ratnam film PS-1 is all set to theatrically release Here is the first look
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पोन्नियिन सेल्वन के उपन्यास पर आधारित है फिल्म
अगर बाद करें पीएस-1 की तो इसकी कहानी 10 वीं शताब्दी में चोल साम्राज्य में एक उथल-पुथल भरे समय के दौरान सेट की गई है, जब शासक परिवार की विभिन्न शाखाओं के बीच सत्ता संघर्ष ने संभावित उत्तराधिकारियों के बीच शासक सम्राट के बीच हिंसक दरार पैदा कर दी थी। पोन्नियिन सेलवन कि ये किताब पांच भागों में है, इसे 1955 में रिलीज किया गया था। आपको बता दें कि पोन्नियिन सेल्वन तमिल भाषा के महानतम उपन्यास में से एक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mani Ratnam film PS-1 is all set to theatrically release Here is the first look
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन रिलीज होगी फिल्म पीएस-1
मेकर्स ने फिल्म पीएस-1 के फर्स्ट लुक के साथ इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। यह मेगा बजट फिल्म फिल्म 30 सितंबर, 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, शोभिता धूलिपाला आदि कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed