फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mandira Bedi Fitness Secrets Know Workout Routine, Journey Exercise Diet Plan In Hindi

Mandira Bedi: 51 की उम्र में भी 25 जैसी दिखती हैं मंदिरा बेदी, इस एक्सरसाइज रूटीन को करती हैं फॉलो

Fri, 15 Apr 2022 08:08 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 15 Apr 2022 08:08 AM IST
विज्ञापन
Mandira Bedi Fitness Secrets Know Workout Routine, Journey Exercise Diet Plan In Hindi
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री मंदिरा बेदी को लोग डीडी नेशनल पर शांति सीरियल से लेकर आईपीएल होस्ट करने तक देखते आ रहे हैं। मंदिरा का बेबाक अंदाज उन्हें इंडस्ट्री की बोल्ड पर्सनालिटी की लिस्ट में शामिल करता है। शानदार अभिनेत्री होने के साथ-साथ मंदिरा फिटनेस आइकन भी हैं। कल अपना 51वां जन्मदिन मनाने जा रहीं मंदिरा को साल 2008 में फिटनेस के कीड़े ने काटा था। रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने के बाद मंदिरा को ख्याल आया कि उन्हें वर्कआउट करना है। साल 2021 में पति की मौत के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और परिवार को संभालते हुए फिटनेस पर ध्यान दिया।

विज्ञापन


ट्रैवेल के समय भी करती हैं एक्सरसाइज
मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस के जरिए सभी को इंप्रेस करती आई हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर योग और एक्सरसाइज करते हुए अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मंदिरा हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करती हैं। इसके अलावा वह जिम, स्विमिंग और रनिंग भी करती हैं। मंदिरा अपने रूटीन को लेकर इतनी सख्त हैं कि वह यात्रा के समय भी एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ती हैं। 
विज्ञापन


दो हाफ मैराथन दौड़ चुकी हैं
ट्रैवेल के समय जब मंदिरा के पास जिम के इक्युपमेंट्स नहीं होते हैं तो वह रूम में ही एक्सरसाइज कर लेती हैं। मंदिरा को रनिंग भी बहुत पसंद है। वह अब तक दो हाफ मैराथन दौड़ चुकी हैं। उन्हें बारिश में सड़कों पर दौड़ना बहुत पसंद है। मंदिरा सुपर स्ट्रॉन्ग महिला हैं। वह एक दिन में 1000 स्क्वाट्स भी कर लेती हैं। ज्यादातर लोग संडे को एक्सरसाइज से छुट्टी ले लेते हैं, लेकिन मंदिरा संडे को भी एक्सरसाइज करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है डाइट प्लान
एक्सरसाइज के अलावा अगर डाइट की बात करें तो वह घर का बना सादा खाना खाना पसंद करती हैं। वह वर्कआउट से पहले एक केला खाती हैं और लंच में सब्जी, दाल और रोटी लेती हैं। वह डिनर बहुत लाइट लेती हैं और रात को रोटी नहीं खातीं। जब लोग खुद को फिट रखते हैं या वेट लॉस करते हैं तो वह सबसे पहले मीठा छोड़ देते हैं, लेकिन मंदिरा को मीठा खाना बहुत पसंद है। जो लोग अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं उन्हें मंदिरा को जरूर फॉलो करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed