फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Man Arrested For Stealing Diamond Earring and Cash From Actress Poonam Dhillon Residence

Poonam Dhillon: पूनम ढिल्लों के घर में चोरी, अभिनेत्री की हीरे की बालियां और कैश चुराने वाला शख्स गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2025 08:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Jan 2025 08:52 AM IST
सार

Poonam Dhillon: बॉलीवुड अदाकारा पूनम ढिल्लों के घर चोरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी शख्स की पहचान हो चुकी है और गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Man Arrested For Stealing Diamond Earring and Cash From Actress Poonam Dhillon Residence
पूनम ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

विस्तार

पूनम ढिल्लों के घर में चोरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान समीर अंसारी के रूप में हुई है। आरोपी ने अभिनेत्री के घर से करीब 1 लाख रुपये कीमत के हीरे की बालियां और 35,000 रुपये नकदी चुराई। शख्स को 6 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन

क्या-क्या सामान चुराया?
चोरी की वारदात पूनम ढिल्लों के खार स्थित आवास पर हुई है। दरअसल, अभिनेत्री जुहू वाले आवास में रहती हैं, वहीं उनके बेटे अनमोल खार वाले घर में रहते हैं। पूनम ढिल्लों भी कभी-कभी खार के घर में रुक जाती हैं। बीते दिनों उनकी घर में चोरी की घटना घटी। आरोपी ने 35 हजार रूपये कैश, एक लाख रुपये की कीमत की हीरे की बालियां के अलावा 500 अमेरिकी डॉलर भी चुराए। खार पुलिस ने कथित तौर पर चोरी करने के आरोप में शख्स को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें:
Varun Dhawan: बुरी तरह फ्लॉप रही फिल्म, फिर भी खरीदा करोड़ों का घर, कितनी है वरुण के नए अपार्टमेंट की कीमत?

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट में पेटिंग करने आया था आरोपी
पुलिस जांच में पता चला कि समीर अंसारी नाम का शख्स 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक अभिनेत्री के घर पर था। वह फ्लैट में पेंटिंग करने आए लोगों में शामिल था। घर में रहते हुए उसे अलमारी खुली मिली, जिसका उसने फायदा उठाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। कथित तौर पर चोरी करने के आरोपी शख्स ने चुराई गई रकम से अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स ने पार्टी करने में करीब 9,000 रुपये खर्च किए।

ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: इनके साथ जुड़ रहा चाहत पांडे नाम, मां ने किया मेकर्स को चैलेंज, बोलीं- '....तो 21 लाख दूंगी'

विज्ञापन

जांच में कुबलू किया अपराध
चोरी के बारे में मालूम तब हुआ, जब अभिनेत्री के बेटे अनमोल 5 जनवरी को दुबई से लौटे और उन्होंने कैश व कीमती सामान की जांच की। इस दौरान अनमोल को पता चला कि सामान गायब है। उन्होंने इस बारे में अपनी मां से बात की। घरेलू सहायिका से भी बात की गई। इसके बाद पूनम ढिल्लों के मैनेजर संदेश चौधरी ने खार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद, पेंटरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में समीर अंसारी ने कुबूल किया कि उसने घटना को अंजाम दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें:
Fearless Nadia: वो ऑस्ट्रेलियन लड़की जो बनी बॉलीवुड की पहली स्टंट एक्ट्रेस, 'हंटरवाली' बन छाईं फीयरलेस नादिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed