फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika arora Father Death actress mother statement on tragic moment said His slippers were in living room and

Malaika Father Death: 'उनके चप्पल लिविंग रूम में थे और,' अनिल अरोड़ा की आत्महत्या पर मलाइका की मां का बयान

Wed, 11 Sep 2024 07:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 11 Sep 2024 07:14 PM IST
सार

अभिनेत्री मलाइका और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। अब मलाइका की मां ने घटना के वक्त की पूरी कहानी पुलिस को सुनाई है।
 

विज्ञापन
Malaika arora Father Death actress mother statement on tragic moment said His slippers were in living room and
परिवार के साथ मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री मलाइका और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर की बालकनी से छलांग लगा दी। मामले में पुलिस अपनी जांच कर रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। अरोड़ा आवास में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी बीच मलाइका की मां और अनिल की एक्स वाइफ जॉयस पॉलीकार्प ने मामले में अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि तलाक के बावजूद वे एक हो गए थे और फिर से साथ रह रहे थे।

विज्ञापन

मलाइका की मां ने दर्ज कराया बयान

जॉयस पॉलीकार्प ने कथित तौर पर कहा कि अनिल हर सुबह अखबार पढ़ने के लिए बालकनी में बैठते थे। घटना की सुबह, जॉयस ने लिविंग रूम में अनिल की चप्पलें देखीं और बालकनी में उन्हें ढूंढने गईं। वह वहां नहीं थे। इसके बाद वह रेलिंग पर गईं और नीचे हंगामा मचता देखा। बिल्डिंग का चौकीदार मदद के लिए चिल्ला रहा था, तभी उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या की वजह अभी भी रहस्य 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉयस ने पुलिस को बताया कि अनिल किसी बड़ी बीमारी से पीड़ित नहीं थे और घुटने के दर्द को छोड़कर आम तौर पर उनका स्वास्थ्य ठीक था। उन्होंने घटना के सदमे पर जोर दिया और साफ किया कि संकट या बीमारी के कोई स्पष्ट संकेत नहीं थे जो उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर करते। 

Vinod Bhanushali: बिटिया को बड़े परदे पर लाकर विनोद बने पापा नंबर वन, इस मामले में कर ली शाहरुख खान से बराबरी

विज्ञापन

पुलिस ने दी जानकारी 

इस बीच, मुंबई पुलिस ने कहा कि अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत पहली नजर में आत्महत्या लगती है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। डीसीपी क्राइम ब्रांच राज तिलक रोशन ने मीडिया को बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक की टीमें जांच कर रही हैं। 

Malaika Father Death News Live: पिता के निधन की सूचना पाते ही पहुंची मलाइका-अमृता, रो-रोकर बुरा हाल

पिता के निधन से सदमे में मलाइका 

जब पिता का निधन हुआ तो उस वक्त मलाइका अरोड़ा घर पर नहीं थीं। कथित तौर पर अभिनेत्री पुणे में थीं और घटना के बारे में जानने के तुरंत बाद मुंबई वापस आ गईं। ये चौंकाने वाली खबर मिलने के बाद मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी उनके माता-पिता के घर पहुंचे। मौके पर कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed