फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Main Atal Hoon Star Pankaj Tripathi shares working experience with SRK and initially did not like Mimi script

Pankaj Tripathi: जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड पंकज त्रिपाठी को नहीं भायी थी उसकी स्क्रिप्ट, किया खुलासा

Sat, 20 Jan 2024 10:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 Jan 2024 10:39 AM IST
विज्ञापन
Main Atal Hoon Star Pankaj Tripathi shares working experience with SRK and initially did not like Mimi script
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी इस वक्त अपनी फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर सुर्खियों में हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की इस बायोपिक में अभिनेता ने लीड रोल अदा किया है। फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को पसंद आ रही है। शुक्रवार को पंकज त्रिपाठी ने रेडिट पर प्रशंसकों के साथ एक सवाल-जवाब सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। 

विज्ञापन


साझा किया शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव
सवाल-जवाब सत्र के दौरान एक प्रशंसक ने अभिनेता से  वर्ष 2015 में आई फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव पूछा। इस पर एक्टर ने कहा, 'बहुत ही शानदार। वे गजब के सह-कलाकार हैं।' एक अन्य यूजर ने पूछा कि, 'क्या कभी कोई ऐसी स्क्रिप्ट रही है, जो शुरू में पसंद नहीं आई लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया हो और फिल्म में काम करना शुरू कर दिया'? इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने फिल्म 'मिमी' का नाम लिया। 
विज्ञापन

Fighter: 'यूए' सर्टिफिकेट के साथ सेंसर बोर्ड ने 'फाइटर' को दिखाई हरी झंडी, ऋतिक की फिल्म की अवधि का भी खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


'मिमी' के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
 पंकज त्रिपाठी ने 'मिमी' को लेकर कहा, 'इस फिल्म के लिए मुझे नेशनल अवॉर्ड मिला। अब लगता है कि इसे छोड़ देता तो मलाल होता।' पंकज त्रिपाठी का शुरुआती करियर काफी संघर्ष और चुनौतियों  से भरा रहा, लेकिन अब वे एक चर्चित स्टार हैं। उन्होंने फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। फिर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दोनों पार्ट में सुल्तान कुरैशी का उनका किरदार खूब पसंद किया गया और यहां से उनके करियर ने नया मोड़ लिया।
Rajan Shahi: राजन ने टीवी कलाकारों को बॉलीवुड सितारों से बताया बड़ा, 18 घंटे तक शूटिंग वाली बात को बताया गलत

इन फिल्मों में आएंगे नजर
पंकज त्रिपाठी फुकरे, सुपर 30, लुकाछिपी, 83, लूडो, ओएमजी 2 समेत कई फिल्मों और ओटीटी सीरीज के जरिए दर्शकों के दिलो में जगह बना चुके हैं। मिर्जापुर में कालीन भैया के रूप में उनका किरदार खूब पसंद किया गया। फिलहाल 'मैं अटल हूं' में एक बार फिर उन्होंने अपनी अदाकारी को साबित किया है। आने वाले वक्त में अभिनेता 'स्त्री 2' और 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगे। 
Adam Harrison Death: 'पॉन स्टार्स' फेम रिक हैरिसन के बेटे एडम का 39 की उम्र में निधन, ड्रग्स ओवरडोज बनी वजह?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed