फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahira Sharma talks about Dating Rumours With Cricketer Mohammed Siraj says I am m not dating anyone

Mahira Sharma: क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट करने की खबरों पर माहिरा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच

Tue, 04 Mar 2025 11:19 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 04 Mar 2025 11:19 AM IST
सार

अभिनेत्री माहिरा शर्मा ने उन खबरों पर प्रतिक्रिया साझा की है, जिनमें उनका नाम क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mahira Sharma talks about Dating Rumours With Cricketer Mohammed Siraj says I am m not dating anyone
माहिरा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री माहिरा शर्मा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री माहिरा शर्मा और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के बारे में ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि वे सिर्फ दोस्त नहीं हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। माहिरा का हाल ही में क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ नाम जुड़ा था और अब अभिनेत्री ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

माहिरा ने किया अफवाहों का खंडन
हाल ही में माहिरा ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की। माहिरा से पूछा गया कि उनके मोहम्मद सिराज के साथ डेटिंग की खबर सुनकर उनके प्रशंसक दुखी हैं। हैरान माहिरा ने जवाब दिया, 'किसी का कुछ नहीं है। मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं।' साथ ही माहिरा ने किसी के साथ लिंकअप की खबरों से निपटने के अपने तरीकों के बारे में भी बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों पर ध्यान नहीं देतीं माहिरा
माहिरा ने कहा कि फैंस आपको किसी से भी जोड़ सकते हैं। हम उन्हें रोक नहीं सकते। जब मैं काम करती हूं, तो मुझे भी उनसे (को-स्टार्स से) जोड़ा जाता है। वे एडिट वगैरह करते हैं, लेकिन मैं इन सबको ज्यादा महत्व नहीं देती। अगर आपको यह पसंद है तो करें, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, सिराज के साथ माहिरा की डेटिंग की खबरें तेजी से फैल रही थीं, जिसे अब अभिनेत्री ने खुद खत्म कर दिया है।

विज्ञापन

ऐसे शुरू हुई डेटिंग की खबरें
दरअसल, सिराज द्वारा माहिरा के इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक करने के बाद डेटिंग की अफवाहें उड़ीं और दोनों ने प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को फॉलो करना शुरू कर दिया। इससे पहले माहिरा की मां सानिया शर्मा ने बेटी से जुड़ी इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि आप क्या कह रहे हैं? लोग कुछ भी कह देते हैं। अब जब मेरी बेटी एक सेलिब्रिटी हैं तो लोग उसका नाम किसी के साथ भी जोड़ देंगे तो क्या हमें उन पर विश्वास करना चाहिए?'
Ishaan-Tara: रोमांटिक गीत के लिए साथ आए ईशान खट्टर-तारा सुतारिया, श्रेया घोषाल-रितो रिबा की आवाज का चलेगा जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed