{"_id":"592d628e4f1c1b780cbdab77","slug":"mahesh-babu-spyder-teaser-film-to-be-release-on-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल आएगा महेश बाबू की 'स्पाइडर' का टीजर, सितंबर में रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कल आएगा महेश बाबू की 'स्पाइडर' का टीजर, सितंबर में रिलीज होगी फिल्म
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Tue, 30 May 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
महेश बाबू
दक्षिण भारत के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'स्पाइडर' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस हैं। खबर है कि फिल्म का टीजर कल यानि 31 मई को रिलीज किया जाना है।
विज्ञापन
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इसका पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'सिर्फ एक दिन बाकी है। महेश बाबू और एआर मुरुगदॉस की फिल्म 'स्पाइडर' की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 31 मई 2017 को शाम पांच बजे इसका टीजर आएगा।'
विज्ञापन
इसके अलावा फिल्म मेकर्स ने रविवार को ये कंफर्म किया कि फिल्म 29 सितंबर को रिलीज की जाएगी। महेश बाबू के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका है जिसमें एक्टर का दमदार लुक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
पहले ये फिल्म 23 जून को रिलीज होने वाली थी। फिल्म में महेश बाबू के अपोजिट एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को कास्ट किया गया है।
NVR सिनेमा और टैगोर मधु द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग करीब-करीब पूरी होने वाली है। फिल्म का क्लाइमेक्स चेन्नई में शूट किया जा रहा है।