फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mahesh babu shooting dehradun

टाइगर श्रॉफ के बाद अब साउथ सुपर स्टार महेश बाबू फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचेंगे देहरादून

Wed, 09 May 2018 05:19 PM IST
रेनू सकलानी, अमर उजाला, देहरादून
रेनू सकलानी, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 May 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
mahesh babu shooting dehradun
महेश बाबू - फोटो : SPYDER - Youtube

अब दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए जल्द ही उत्तराखंड पहुंचेंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार भी जल्द उत्तराखंड पहुंचेंगे।

विज्ञापन


साउथ के इस चर्चित सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग पूरे देशभर में है। लगातार एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े बैनर उत्तराखंड में शूटिंग के लिए पहुंच रहे है। इस कड़ी में अब दक्षिण भारतीय सिनेमा भी शामिल हो गया। निर्माता निर्देशकों का उत्तराखंड में बढ़ रहा रुझान भविष्य में यहां के युवाओं के लिए भी सुनहरे अवसर देगी।
विज्ञापन


दक्षिण भारतीय फिल्मों का चर्चित चेहरा और सुपरस्टार एक्टर महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग नौै जून से उत्तराखंड में होनी है। शूटिंग के लिए लगभग सभी लोकेशन देख ली गई है। फिल्म में महेश बाबू के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के संबंध में सोमवार को साउथ फिल्मों के निर्देशक वम्शी पैदिपल्ली  प्रोड्यूसर किशोर बाबू, अभिनेता एवं लाइन प्रोड्यूसर रति शंकर त्रिपाठी और बॉलीवुड फिल्म क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मिले। उत्तराखंड में शूटिंग के लिए निर्माता निर्देशकों के बढ़ रहे रुझान पर खुशी जताते हुए सीएम ने सहयोग के लिए पूरी टीम को आश्वस्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 से 30 जून तक एफआरआई सहित विभिन्न जगाहों पर होगी शूटिंग

mahesh babu shooting dehradun
fri dehradun
उन्होंने कहा कि अभिनेता सहित पूरी टीम को जिस प्रकार के सहयोग की जरूरत होगी सरकार उन्हें मुहैया कराएगा। सीएम के ओर से मिले सहयोग पर फिल्म की पूरी यूनिट आभार जताया। बता दें, कि अभी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले उत्तराखंड में स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की शूटिंग भी उत्तराखंड में चल रही है, जिसमें टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका है। इससे पहले शाहिद और श्रद्धा कपूर भी अपनी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में कर चुके है। 

फिल्म की शूटिंग 9 जून से 30 जून तक चलेगी। एक्टर महेश बाबू सहित टीम 8 जून को देहरादून पहुंचेगी। फिल्म का पहला सेट एफआरआई में लगेगा। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग देहरादून की ही एक यूनिवर्सिटी में होनी है। हालांकि  यूनिवर्सिटी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। 

बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार भी जल्द पहुंचेंगे उत्तराखंड
बॉलीवुड की तीन बड़ी स्टार कास्ट जल्द शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचेंगे। इसी महीने फिल्मों की लोकेशन फाइनल हो जाएगी। लोकेशन फाइनल करने के लिए एक फिल्म की पंद्रह तो दूसरी 21 को उत्तराखंड पहुंचेगी। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के अलग अलग जिलों में होगी। एक्टर एवं प्रोड्यूसर रति शंकर त्रिपाठी और बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मिल रहे सहयोग के कारण निर्माता निर्देशकों का ध्यान उत्तराखंड की ओर से खींच रहा है। उन्होंने सीएम की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए उनका आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed