फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madgaon Express: Nora Fatehi Shares photos from Movie Set With long note Thanked Farhan Akhtar Kunal Khemu

Nora Fatehi: नोरा फतेही ने पूरी की 'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग, स्पेशल नोट के साथ साझा कीं तस्वीरें

Thu, 16 Feb 2023 01:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Feb 2023 01:55 PM IST
सार

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह कुणाल खेमू, फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और अन्य कास्ट के साथ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Madgaon Express: Nora Fatehi Shares photos from Movie Set With long note Thanked Farhan Akhtar Kunal Khemu
'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी हुई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री नोरा फतेही काफी वक्त से महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। मगर, अब उनसे जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीतने वाली नोरा अब अपने अभिनय से फैंस के दिलों पर राज करने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही कुणाल खेमू की फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में नोरा पहली बार लीड रोल अदा करती दिखेंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। नोरा ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

विज्ञापन

Madgaon Express: Nora Fatehi Shares photos from Movie Set With long note Thanked Farhan Akhtar Kunal Khemu
'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी हुई - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह कुणाल खेमू, फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और अन्य कास्ट के साथ नजर आ रही हैं। नोरा ने तस्वीरों के साथ एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'रैप हो गया है। यह एक शानदार यात्रा रही! मैं कुणाल खेमू, रिेतेश सिधवानी और फरहान अख्तर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और इतनी प्रतिभाशाली कास्ट के साथ जुड़ने का मुझे मौका दिया। मैं हमेशा मजबूत एक्टर्स के साथ काम करना चाहती थी, जिनके साथ मैं आगे बढ़ सकूं। फाइनली अब मैं अपने एक्टिंग जोन में आ गई हूं और इसका हर पल बेहद खास है! वर्ष 2023 की यह शानदार शुरुआत है!' 
Lara Dutta: शादीशुदा महेश भूपति के स्वभाव पर फिदा हो गई थीं लारा दत्ता, ऐसी है कपल की लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

Madgaon Express: Nora Fatehi Shares photos from Movie Set With long note Thanked Farhan Akhtar Kunal Khemu
'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी हुई - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा नोरा ने लिखा है, 'इन सभी के साथ काम करना बेहद दिलचस्प लगा। सभी ने काफी उत्साह बढ़ाया। कुणाल एक शानदार निर्देशक हैं उन्होंने मुझमें मौजूद एक्टर को निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैं सभी की शुक्रगुजार हूं। मैंने सेट पर काफी कुछ सीखा। तो आप सब भी एक ऐसी यात्रा के लिए तैयार हो जाइए, जो आपने पहले कभी नहीं की। यह एक ऐसी यात्रा है, जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे!' बता दें कि फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में प्रतीक गांधी, दिव्येंदु शर्मा और अविनाश तिवारी भी नजर आएंगे।
Darshan Thoogudeepa : जब कन्नड़ एक्टर दर्शन को सरेआम पड़ी चप्पल, भाग्य की देवी को लेकर दिया था विवादित बयान

विज्ञापन

Madgaon Express: Nora Fatehi Shares photos from Movie Set With long note Thanked Farhan Akhtar Kunal Khemu
'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी हुई - फोटो : सोशल मीडिया

'मडगांव एक्सप्रेस' के जरिए कुणाल खेमू पहली बार निर्देशक की कुर्सी संभाल रहे हैं। वहीं फिल्म को प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी निभा रहे हैं। बता दें कि अपने डांस के लिए जानी जाने वाली नोरा ने 'भारत' और 'भुज' जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया है। लेकिन, वह कभी किसी बड़ी भूमिका में नजर नहीं आईं। यह पहला मौका है कि वह अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाती नजर आएंगी। नोरा जल्द ही साजिद खान की फिल्म '100%' में भी नजर आएंगी।
Mahakaleshwar: हप्पू की उलटन-पलटन फेम एक्ट्रेस कामना पाठक पहुंची महाकाल मंदिर, बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed