{"_id":"605df0bc8ebc3ed3f712a1bf","slug":"lata-mangeshkar-younger-sister-and-singer-meena-khadikar-honoured-by-lifetime-achievement-award-of-radio-mirchi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सम्मान: गायिका मीना खडीकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया गया सम्मानित, लता मंगेशकर ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सम्मान: गायिका मीना खडीकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया गया सम्मानित, लता मंगेशकर ने दी शुभकामनाएं
Fri, 26 Mar 2021 08:03 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Mar 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
मीना खडीकर और लता मंगेशकर
- फोटो : Twitter
गायिका, लेखिका और संगीतकार मीना खडीकर को रेडियो मिर्ची का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस बात की जानकारी मीना की बड़ी दीदी और सुर कोकिला लता मंगेशकर ने ट्वीट कर दी है।
विज्ञापन
लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी छोटी बहन मीना खडीकर को रेडियो मिर्ची का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (मराठी) मिला है। मीना बहुत अच्छी संगीतकार, गायिका और लेखिका है। वो संत स्वभाव की हैं। मैं उसको आशीर्वाद देती हूं कि उसको और भी पुरस्कार मिलें।'
विज्ञापन
Namaskar. Meri choti behen Meena Khadikar ko Radio Mirchi ka “Lifetime Achievement Award (Marathi) mila hai. Meena bahut acchi sangeetkar,gaayika aur lekhika hai. Wo shant swabhav ki hai. Main usko aashirwad deti hun ki usko aur bhi puraskar milein. pic.twitter.com/VrfDamkpiS
विज्ञापन विज्ञापन— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) March 26, 2021
इस ट्वीट के साथ लता जी ने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें मीना खडीकर हाथ में अवॉर्ड लिए नजर आ रही हैं। लता मंगेशकर के इस ट्वीट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मीना खडीकर को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बना दें कि मीना खडीकर ने कई मराठी और हिंदी गाने लिखे हैं और गाये भी हैं। सिर्फ यही नहीं उन्होंने एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम 'मोठी तिची सावली' है। इस किताब का हिंदी अनुवाद भी आ चुका है, जिसका नाम 'लता दीदी और मैं' है। इस किताब में मीना कडीकर ने लता मंगेशकर की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें लिखी हैं।