फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laal Rang 2 Veer Savarkar Actor Randeep Hooda shares his Recovery video goes Viral On Social Media

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने शेयर किया अपना रिकवरी वीडियो, यूजर बोले- 'शेर की बात ही अलग है'

Sat, 11 Feb 2023 10:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 Feb 2023 10:01 AM IST
सार

रणदीप ने एक मोटिवेशनल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह जिम एरिया में हैं और ट्रेनर की मदद से वर्कआउट करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Laal Rang 2 Veer Savarkar Actor Randeep Hooda shares his Recovery video goes Viral On Social Media
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। एक्टर का यह रिकवरी वीडियो है। इसमें उनकी फिजियोथैरेपी सेशन की झलक दिखाई दे रही है। बता दें कि रणदीप हुड्डा जनवरी में घुड़सवारी के दौरान घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और वह बेहेश हो गए थे। एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हालिया वीडियो इस बात का सबूत है।

विज्ञापन

Tina Ambani: अंबानी परिवार था टीना के फिल्मी करियर के खिलाफ, अनिल संग शादी के बाद एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री
विज्ञापन


एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मोटिवेशनल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह जिम एरिया में हैं और ट्रेनर की मदद से वर्कआउट करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में एक्टर के फौलादी इरादे साफ देखे जा सकते हैं और अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर कितने सीरियस रहते हैं। इस वीडियो के साथ रणदीप ने कैप्शन लिखा है, 'चल उठ बंदेया ऐ खून बोलदा, रग-रग में रीझ जुनून बोलदा! रिकवरी मोड ऑन है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)



रणदीप हुड्डा के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई एक्टर की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आप बारुद का ढेर थे, क्या हालत हो गई है आपकी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रणदीप आप उन लोगों के लिए प्रेरणा हैं, जिनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी लाल रंग 2 का बेसब्री से इंतजार है।' एक यूजर ने लिखा, 'महादेव आपकी रक्षा करे और आपको जल्दी से ठीक करे। हमारी यही प्रार्थना रहेगी।'  एक यूजर ने लिखा, 'शेर की बात ही अलग है।'


बता दें कि इससे पहले रणदीप सलमान खान की फिल्म 'राधे' के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान भी घायल हो गए थे, तब उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणदीप जल्द ही फिल्म 'लाल रंग 2' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह वीर सावरकर की बायोपिक में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में रणदीप वीर सावरकर का रोल अदा करते दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन भी वही कर रहे हैं।
दुखद: नहीं रहे दिग्गज कवि अमजद इस्लाम अमजद, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed