{"_id":"5f7831588ebc3e9ba96a6e71","slug":"kshitij-ravi-prasad-sent-to-judicial-custody-till-6th-october-by-special-ndps-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को छह अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को छह अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत
Sat, 03 Oct 2020 01:40 PM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
क्षितिज रवि प्रसाद
- फोटो : twitter@Kshitij_prasad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। अब क्षितिज को छह अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। क्षितिज पर ड्रग्स का सेवन करने और लेन देन के आरोप हैं।
विज्ञापन
Mumbai: Kshitij Ravi Prasad sent to judicial custody till 6th October by Special NDPS Court https://t.co/1tizH7D5LU
— ANI (@ANI) October 3, 2020विज्ञापन
एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक क्षितिज रवि प्रसाद के घर पर छापे के दौरान गांजा मिला था। गिरफ्तार किए गए ड्रग्स पैडलर अनुज केशवानी ने क्षितिज प्रसाद के नाम का खुलासा किया था। उन पर ड्रग पेडलर से ड्रग्स खरीदने का आरोप है।
विज्ञापन
हाल ही में एनसीबी पर क्षितिज प्रसाद के साथ बदसलूकी के आरोप लगे थे। जिस पर एजेंसी ने अपनी सफाई पेश की थी और इन आरोपों को खारिज कर दिया था। दरअसल क्षितिज प्रसाद के वकील सतीश मानेशिंदे (जो रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती के भी वकील हैं) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में एनसीबी पर उनके मुवक्किल को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहा गया कि क्षितिज पर करण जौहर या किसी बड़े नाम के लेने का दबाव डाला जा रहा है। सतीश मानेशिंदे के आरोपों के बाद एनसीबी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में सतीश मानेशिंदे के आरोपों को शरारतपूर्ण और पूरी तरह गलत बताया।