फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Krushna Abhishek confesses tagging Govinda in Instagram post was a way of mending their strained relationship

Krushna Abhishek: मामा गोविंदा के साथ गिले-शिकवे दूर करना चाहते हैं कृष्णा अभिषेक, कही यह बात

Sat, 15 Jul 2023 10:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Jul 2023 10:47 AM IST
सार

यह तो किसी से छिपा नहीं है कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के रिश्ते अब पहले जैसे नहीं हैं। दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं। ऐसे में कृष्णा इन तल्खियों को कम करने की कोशिश में जुटे हैं।

विज्ञापन
Krushna Abhishek confesses tagging Govinda in Instagram post was a way of mending their strained relationship
गोविंदा-कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ दिनों पहले कृष्णा अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने अपने मामा गोविंदा का टैग किया था, क्योंकि पोस्ट भी दरअसल उन्हीं से जुड़ी हुई थी। कृष्णा ने उन दिनों को याद किया था, जब वह छोटे थे और अपने मामा की फिल्मों के सेट पर जाकर उन्हें डांस करते हुए और एक्टिंग करते हुए देखा करते थे। अब हाल ही में कृष्णा ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने यह पोस्ट मामा गोविंदा के साथ बिगड़ चुके रिश्ते को सुधारने की कोशिश में किया।

विज्ञापन


इस वजह से करना चाहते थे टैग
यह तो किसी से छिपा नहीं है कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के रिश्ते अब पहले जैसे नहीं हैं। दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं। ऐसे में कृष्णा इन तल्खियों को कम करने की कोशिश में जुटे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा ने यह भी कहा कि उनके मामा बेशक अब उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया नहीं देते, इसके बाद भी वह उन्हें टैग करना चाहते थे।
विज्ञापन

दुखद: मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रवींद्र महाजनी का निधन, पुणे स्थित फ्लैट में मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदा का करते हैं सम्मान
कृष्णा का कहना है कि उन्होंने भगवान से दुआ की है कि उनका करीब सात साल पुराना पारिवारिक झगड़ा अब खत्म हो और फिर से सबकुछ बेहतर हो जाए। उन्होंने कहा कि समय बीतता जा रहा है और वह चाहते हैं कि अब यह सबकुछ सुलझ जाए। कृष्णा ने आगे कहा कि वह गोविंदा से बहुत प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं।
Kajol: शाहरुख के साथ दोबारा काम करने के सपने देख रहीं काजोल, बोलीं- कोई रोमांटिक गाना करना चाहूंगी

मामी सुनीता के लिए कही यह बात
कृष्णा का कहना है कि अपनी मामी यानि गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा से उन्हें बेहद लगाव है। कृष्णा का कहना है कि मामी सुनीता ने उनके लिए काफी कुछ किया है। वह उनके लिए मां समान हैं। कृष्णा का कहना है कि वह अक्सर सोचते हैं कि मामी के गुस्से की वजह बिल्कुल वैसी ही हो जैसे कि एक मां अपने बच्चे की किसी बात पर नाराज होकर बात करना बंद कर देती है।
Kashmera Shah: 'प्यार तो होना ही था' में किसिंग सीन देते वक्त असहज हो गई थीं कश्मीरा, फिर अजय ने ऐसे की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed