{"_id":"63d650d937bb1b05fb03b1f5","slug":"krk-tweet-kamaal-r-khan-says-bollywood-has-got-speed-with-pathaan-filmmakers-should-maintain-it-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"KRK: केआरके ने फिल्म मेकर्स को दी हिदायत, बोले- पठान ने बॉलीवुड को रफ्तार दी है इसे बनाए रखें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KRK: केआरके ने फिल्म मेकर्स को दी हिदायत, बोले- पठान ने बॉलीवुड को रफ्तार दी है इसे बनाए रखें
Sun, 29 Jan 2023 04:31 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 29 Jan 2023 04:31 PM IST
सार
केआरके का कहना है कि फिल्म 'पठान' ने सुस्त पड़े बॉलीवुड को रफ्तार दे दी है। अब यह मेकर्स की जिम्मेदारी है कि इसे बनाए रखें।
विज्ञापन
पठान, केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कमाल आर खान उर्फ केआरके अक्सर अपने ट्वीट के जरिए मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। फिल्म और फिल्म स्टार्स पर तंज कसते रहने वाले केआरके इन दिनों शाहरुख खान की तारीफ करते नहीं थक रहे। जब से 'पठान' रिलीज हुई है, ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा जब केआरके ट्वीट करके फिल्म और शाहरुख खान की तारीफ न कर रहे हों। एक बार फिर उन्होंने ट्वीट किया है, जिसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड निर्माताओं को सख्त हिदायत दे डाली है।
विज्ञापन
केआरके का कहना है कि फिल्म 'पठान' ने सुस्त पड़े बॉलीवुड को रफ्तार दे दी है। अब यह मेकर्स की जिम्मेदारी है कि इसे बनाए रखें। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'ब्लॉकबस्टर 'पठान' से बॉलीवुड को रफ्तार मिली है। अब इस रफ्तार को बनाए रखना फिल्म निर्माताओं की जिम्मेदारी है। अगर वे अच्छी फिल्मों के साथ इसे बरकरार नहीं रख पाते हैं तो वे जनता को दोष नहीं दे सकते।'
विज्ञापन
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ केआरके की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं तो कुछ उनकी बात से सहमति जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आजकल 'पठान' को लेकर हमें आपके ट्वीट का इंतजार रहता है। हमें ज्यादा से ज्यादा अपडेट करते रहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'आमिर और करण जौहर ने पैसे दिए होते तो उनके लिए भी आप ऐसे ही ट्वीट कर रहे होते।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'रुको जरा, सब्र करो, अभी तो 'जवान' भी बाकी है मेरे दोस्त।'
विज्ञापन
Bigg Boss 16: टीना के जाते ही खुशी से नाचने लगे शालीन, तो शिव-स्टैन के साथ अर्चना-प्रियंका की हुई भयंकर लड़ाई
बता दें कि शाहरुख खान की 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। फिल्म ने चार दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 221.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
Jyoti Singh: पवन सिंह के नाम ज्योति ने लिखा खुला खत? बोलीं- 'दुआ है इस साल तेरे सामने ही न आऊं'