{"_id":"61ee5b876850b104e92302e4","slug":"krk-took-a-jibe-at-ibrahim-and-palak-s-dating-news-saying-son-saif-ali-khan-has-just-been-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: इब्राहिम और पलक तिवारी की डेटिंग को लेकर केआरके ने कसा तंज, कहा- सैफ अली खान पर गया है बेटा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: इब्राहिम और पलक तिवारी की डेटिंग को लेकर केआरके ने कसा तंज, कहा- सैफ अली खान पर गया है बेटा
Mon, 24 Jan 2022 01:25 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:25 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं।
विज्ञापन
केआरके
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी दोनों की डेटिंग को लेकर पूछ रहे हैं। वायरल वीडियो में इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को एक ही कार में जाते हुए देखा गया था। जिसके बाद से उनके फैंस भी पूछ रहे हैं कि क्या वे दोनों एक-दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
अब कमाल आर खान उर्फ केआरके ने भी इब्राहिम और पलक तिवारी की डेटिंग की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर इब्राहिम और पलक तिवारी की डेटिंग की अफवाहों को लेकर अभिनेता सैफ अली खान व उनके बेटे पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
कमाल आर खान ने लिखा- बेटा एकदम सैफ अली खान पर गया है
केआरके ने ट्वीट कर लिखा है 'अली इब्राहिम खान, पलक तिवारी के साथ डेट पर गए, कहां पलक और कहां अली। बेटा एक दम सैफ अली खान पर ही गया है।' गौरतलब है कि कमाल आर खान की पुरानी आदत है वह बॉलीवुड के सारे स्टार्स पर न सिर्फ तंज कसते हैं बल्कि कई बार उनको आड़े हाथ भी ले लेते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की एक साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलने और कार में साथ बैठकर जाने वाली वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें पलक तिवारी को चेहरा छिपाते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ी थी।
विज्ञापन
हालांकि, पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान ने अभी तक इन अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है और इसे लेकर कोई जवाब नहीं दिया है।