फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KRK compared Baby John Box Office collection with film pushpa 2 says Varun Dhawan should announce retirement

Baby John Box Office: 'वरुण धवन को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए', बेबी जॉन के खराब प्रदर्शन पर केआरके ने ली चुटकी

Fri, 27 Dec 2024 09:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Dec 2024 09:24 PM IST
सार

KRK: केआरके उर्फ कमाल आर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री और सितारों पर अक्सर तंज कसते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'बेबी जॉन' के खराब कारोबार के बहाने वरुण धवन पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
KRK compared Baby John Box Office collection with film pushpa 2 says Varun Dhawan should announce retirement
वरुण धवन-केआरके-अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरुण धवन अभिनीत फिल्म 'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब प्रदर्शन कर रही है। कालीस के निर्देशन में बनी यह फिल्म क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसंबर को रिलीज हुई। लेकिन, इसकी ओपनिंग ही काफी खराब हुई और आज तीसरे दिन तो इसका दम पूरी तरह निकल चुका है। वहीं, अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। आलम यह है कि आज 23 वें दिन पुष्पा 2 की कमाई के आगे बेबी जॉन का कलेक्शन कुछ भी नहीं। दोनों फिल्मों की तुलना करते हुए केआरके ने तंज कसा है। 

विज्ञापन

बोले- उन्हें खुद को एक्टर कहने का हक नहीं
केआरके ने एक्स पर पोस्ट साझा किया है और लिखा है, 'वरुण धवन अगर पुष्पा 2 के 23वें दिन के कलेक्शन के साथ भी प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते तो फिर उन्हें खुद को कलाकार कहने का कोई हक नहीं। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो फिर उन्हें आज ही आधिकारिक तौर पर अपने रिटायरमेंट का एलान कर देना चाहिए'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना है बेबी जॉन का कलेक्शन
बेबी जॉन ने पहले दिन सिर्फ 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिर कल गुरुवार को दूसरे दिन 4.75 करोड़ रुपये कमाए। आज तीसरे दिन आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बेबी जॉन सिर्फ 2.71 करोड़ रुपये ही कमा चुकी है। तीन दिनों में ही इस फिल्म की हालत दुबली हो चुकी है। फिल्म का टोटल कलेक्शन अभी तक सिर्फ 18.71 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। वहीं, शुरुआती आकंड़ों के मुताबिक अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने 23वें दिन 6.93 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस हिसाब से पुष्पा 2 के 23वें दिन के कारोबार के आसपास भी नहीं है।

Baby John Box Office Day 3: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कुचली गई बेबी जॉन, वरुण के करियर पर लगा एक और ग्रहण

विज्ञापन

कैमियो भूमिका में दिखे सलमान खान
बेबी जॉन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे एटली और मुराद खेतानी ने प्रोड्यूस किया है। यह तमिल फिल्म 'थेरी' की रीमेक है, जिसमें विजय मुख्य भूमिका में थे। वरुण के अलावा फिल्म में कीर्ति सुरेश भी हैं। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया है। इनके अलावा वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं। करीब 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में सलमान खान कैमियो भूमिका में हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह क्या रिलेशनशिप में हैं? खुद कहा-‘मैं पैशेनेट लव में हूं’, कौन है लकी लेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed