फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KRK Apologies To Malayali Superstar Mohanlal Over Chhota Bheem Remark

KRK ने मोहनलाल से मांगी माफी, कहा - 'नहीं मालूम था कि इतने बड़े स्टार हैं'

Sun, 23 Apr 2017 03:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 23 Apr 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
KRK Apologies To Malayali Superstar Mohanlal Over Chhota Bheem Remark
कमाल आर खान, मोहनलाल
कमाल आर खान हर दूसरे दिन अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में आ जाते हैं। अभी कुछ दिन पहले उन्होंने सोनू निगम के अजान ट्वीट पर कहा था कि लोग खबरों में रहने के लिए गंजे तक हो जाते है और फिर मामले तो तूल पकड़ता देख इसके उलट बात कही थी। मलायलम के सुपरस्टार मोहनलाल पर दिए अपने बयान को लेकर भी कमाल आर खान ने कुछ ऐसा ही किया है।
विज्ञापन


दरअसल कुछ दिनों पहले कमाल खान ने मोहनालाल के 'महाभारत' में भीम के किरदार निभाए जाने की खबरों पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'मोहनलाल सर, आप छोटा भीम जैसे लगते हैं तो आप 'महाभारत' में भीम का किरदार कैसे निभाएंगे। आप बीआर शेट्टी के पैसे क्यों बर्बाद कर रहे हैं?' कमाल ने मोहनलाल को जोकर तक कह डाला था। उनके इस ट्वीट के बाद मोहनलाल के फैंस भड़क गए थे।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- टीवी की ये चर्चित 'मां', बोल्डनेस के मामले में सनी लियोन को देती है मात

मामले को बढ़ता देख केआरके ने माफी मांग ली। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें नहीं मालूम था कि मोहनलाल इतने बड़े स्टार हैं। 'मोहनलाल सर, आपको छोटा भीम कहने के लिए माफी चाहता हूं। मुझे आपके बारे में ज्यादा नहीं मालूम था। लेकिन अब मुझे मालूम है कि आप मलयाली फिल्मों के सुपरस्टार हैं।'
 
ये भी पढ़ें- ट्रेलर से भी ज्यादा दमदार है बाहुबली 2 का प्रोमो वीडियो, रोमांचित कर देंगे सीन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed