फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kritika Kamra Shares photos from Her Honeymoon With Husband Gaurav Kapur says till soaking in all the love

Kritika Kamra-Gaurav Kapoor: 'अब भी उस प्यार में डूबी हूं'; कृतिका ने शेयर कीं गौरव कपूर संग हनीमून की फोटोज

Sat, 28 Mar 2026 03:57 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 28 Mar 2026 03:57 PM IST
सार

Kritika Kamra Photos: अभिनेत्री कृतिका कामरा ने इस महीने गौरव कपूर के साथ शादी रचाई। शादी और हनीमून के बाद कपल ने काम पर वापसी कर ली है। इस बीच कृतिका ने अपनी शादी के बाद वेकेशंस की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं।

विज्ञापन
Kritika Kamra Shares photos from Her Honeymoon With Husband Gaurav Kapur says till soaking in all the love
गौरव कपूर-कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने 11 मार्च 2026 को एक्टर, वीजे और भारतीय क्रिकेट प्रस्तोता गौरव कपूर के साथ शादी की। फिर, दोनों साथ में छुट्टियां मनाने गए और क्वालिटी टाइम बिताया। कपल शादी और हनीमून के बाद अब अपने वर्क फ्रंट पर एक्टिव हैं। हाल ही में कृतिका ने अपने हनीमून की कुछ फोटोज साझा की हैं।

विज्ञापन

Kritika Kamra Shares photos from Her Honeymoon With Husband Gaurav Kapur says till soaking in all the love
गौरव कपूर-कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम

कृतिका ने लिखा- 'अब भी प्यार में डूबी हूं'
कृतिका कामरा ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जमकर पार्टी की और रिकवर होने में थोड़ा समय लगा। मार्च का महीना काम, शादी, फिर धूप सेंकने, स्विमिंग करने, खाने-पीने और यही सब दोहराते रहने में बीता। अब काम पर वापस आ गई हूं, लेकिन अब भी उस प्यार में डूबी हुई हूं।

‘आजकल राष्ट्रवाद के महिमामंडन का है चलन’, दीया मिर्जा ने ‘धुरंधर 2’ की ‘आईसी 814’ से तुलना पर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Kritika Kamra Shares photos from Her Honeymoon With Husband Gaurav Kapur says till soaking in all the love
गौरव कपूर-कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम

पूल किनारे बिताए सुकून भरे पल
साझी की गई फोटोज में कृतिका और गौरव पूल किनारे क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं। प्राकृतिक खूबसूरती के बीच दोनों सुकून के पल बिता रहे हैं। बता दें कि कपल ने 11 मार्च को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके अगले दिन 12 मार्च को रिसेप्शन पार्टी आयोजित की। शादी से लेकर रिसेप्शन तक, सभी फंक्शन सादगी के साथ पूरे किए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kritika Kamra (@kkamra)


विज्ञापन

Kritika Kamra Shares photos from Her Honeymoon With Husband Gaurav Kapur says till soaking in all the love
कृतिका कामरा और गौरव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@gauravkaps और सोशल मीडिया

यूजर्स ने दीं शुभकामनाएं
इनकी फोटोज पर नेटिजंस के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपके पोस्ट मुझे बहुत पसंदी हैं, क्योंकि मुझे आप और गौरव कपूर बहुत पसंद हो'। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों इस तस्वीर में जितने खुश दिख रहे हो, भोलेनाथ हमेशा इतना ही खुश रखें'। कुछ यूजर्स मजाकिया कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने लिखा है, 'गौरव भाई वापस आ जाओ, आईपीएल शुरू हो गया है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed